फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baahubali 2' Creates History, Becomes First Indian Film To Earn 1000 Crores On Box Office

'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Sun, 07 May 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 07 May 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
'Baahubali 2' Creates History, Becomes First Indian Film To Earn 1000 Crores On Box Office
बाहुबली 2
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने इतिहास रच दिया है। ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की है। 'बाहुबली 2' ने मात्र नौ दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


रमेश बाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 'बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की वहीं विदेश की बात की जाए तो फिल्म ने 200 करोड़ की कमाए हैं। फिल्म के शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं जिसके बाद लग रहा है कि फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। 
विज्ञापन

   
हिंदी में 'बाहुबली 2' ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एक हफ्ते में 'दंगल' ने 197.54 करोड़ रुपये और 'सुल्तान' ने 229.16 करोड़ की कमाए थे। वहीं 'बाहुबली 2' ने अपने पहले दस दिनों में हिंदी भाषा में 300 करोड़ की कमाई की है।
 
अमेरिका में भी फिल्म की धुंआधार कमाई जारी है। अभी तक 'दंगल' अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी लेकिन एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 'बाहुबली 2' 100 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed