Housefull 5: लंदन में क्रूज पर शूट होगी 'हाउसफुल 5', अक्षय कुमार का हौसला बढ़ाने के लिए संजय दत्त की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। यह 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब फिल्म को लेकर उत्साहित प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर कलाकारों की सूची में नवीनतम जुड़ाव के बारे में है, जिसमें बॉलीवुड के शानदार अभिनेता संजय दत्त शामिल हो गए हैं।
'हाउसफुल 5' से जुड़े संजय दत्त
'हाउसफुल 5' के कलाकारों में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे प्रमुख भूमिका में हैं और अब, संजय दत्त अपनी प्रसिद्ध कॉमेडी टाइमिंग के साथ बोर्ड पर आ गए हैं। इसने फिल्म में मनोरंजन की एक अतिरिक्त परत जोड़ दी है और दर्शक अनोखे चुटकुलों और मनोरंजन के साथ और भी अधिक हंसी की उम्मीद कर सकते हैं।
साजिद नाडियाडवाला ने किया स्वागत
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, 'एनजीई फैमिली यह एलान करते हुए रोमांचित है कि संजय दत्त, हाउसफुल 5 परिवार में शामिल हो रहे हैं। पागलपन से भरी एक और रोमांचक यात्रा का इंतजार है। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 का निर्देशक तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।' इस खुशखबरी के सामने आते ही प्रशंसकों ने पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में संजय दत्त के जुड़ाव पर खुशी साझा करते नजर आए हैं।
Ranbir Vicky Dance: रणबीर ने विक्की संग किया 'तौबा तौबा' पर डांस, कैटरीना-आलिया ने भी दिया साथ, देखें तस्वीरें
संजय दत्त ने साझा की खुशी
'हाउसफुल 5' से जुड़ने की खुशी साझा करते हुए संजय दत्त ने कहा, 'साजिद मेरे लिए परिवार की तरह हैं, और हमारी दोस्ती पिछले कुछ वर्षों में और मजबूत हुई है। मैं हाउसफुल 5 में उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर रोमांचित हूं और आने वाले वर्षों में उनके साथ कई और सहयोग करने की उम्मीद करता हूं।'
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के 'वीकएंड का वार' होगा धमाकेदार, अनिल कपूर के साथ जमेगा इस अभिनेता का रंग
'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट
बता दें, फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'हाउसफुल' 2010 में रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, जिया खान, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में थे। दूसरी फिल्म 2012 में सिनेमाघरों में हिट हुई। 'हाउसफुल 3' और 4 क्रमशः 2016 और 2019 में रिलीज हुईं। 'हाउसफुल 5' 6 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।