फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh to appear as guest in Anil Kapoor show Bigg Boss OTT 3 to promote ott debut series pill

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के 'वीकएंड का वार' होगा धमाकेदार, अनिल कपूर के साथ जमेगा इस अभिनेता का रंग

Sat, 13 Jul 2024 05:56 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रशंसक आज के वीकएंड का वार एपिसोड के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh to appear as guest in Anil Kapoor show Bigg Boss OTT 3 to promote ott debut series pill
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialjiocinema

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में सभी प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, अभी प्रशंसक आज के वीकएंड का वार एपिसोड के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। वहीं इस बीच दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। वे आज के एपिसोड में अपनी दो पसंदीदा सितारों को एक साथ देखने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख हैं।

विज्ञापन


'पिल' के साथ रितेश का ओटीटी डेब्यू

रितेश देशमुख और अनिल कपूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एक साथ नजर आएंगे। शो को अनिल होस्ट कर रहे हैं और रितेश शो के वीकेंड का वार एपिसोड में मेहमान बनकर आए हैं। रितेश देशमुख बिग बॉस ओटीटी 3 के नए मेहमान हैं। अभिनेता अपनी नई ओटीटी रिलीज 'पिल' का प्रचार करने के लिए शो पर आए हैं। यह सीरीज बिग बॉस ओटीटी 3 को स्ट्रीम करने वाली ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर ही उपलब्ध है। खास बात यह है कि रितेश देशमुख ने 'पिल' के जरिए ओटीटी डेब्यू भी किया है। यह सीरीज 12 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन


अनिल-रितेश की फिल्म

दरअसल इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनिल कपूर और रितेश देशमुख शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों की साथ में कोई तस्वीर या वीडियो अब तक सामने नहीं आया है। इससे पहले रितेश देशमुख और अनिल कपूर ने अपने करियर में सिर्फ एक ही फिल्म में साथ काम किया है। वे 'धमाल' की चौथी किस्त टोटल धमाल में नजर आए थे। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल और रितेश के अलावा अजय देवगन, माधुरी दीक्षित-नेने, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककुदा में भी नजर आए रितेश

रितेश देशमुख 'पिल' के साथ-साथ अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'ककुदा' को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है। इस फिल्म में रितेश अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए हैं। वहीं बात करें अनिल कपूर के शो की तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के वीकएंड का वार एपिसोड आज रात नौ बजे प्रसारित होगा। दर्शक इस शो को जियो सिनेमा प्रीमियम पर हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed