अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। शोदी के फोटोज और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर आते जा रहे हैं और जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो में रणबीर कपूर अभिनेता विक्की कौशल के हिट ट्रैक 'तौबा-तौबा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर गाने का हुक स्टेप भी किया, जिसपर प्रशंसक लगातार प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
रणबीर-विक्की डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
इन वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पहले शाहरुख खान की फिल्म का ट्रैक सॉन्ग 'छय्या छय्या' बजा और उसके कुछ ही सेकेंड्स में विक्की कौशल की 19 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा-तौबा' गाना बजा। इस वीडियो में रणबीर कपूर और विक्की एक-दूसरे के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं और साथ में मिलकर 'तौबा-तौबा' पर जमकर डांस भी कर रहे हैं।
3 of 5
रणबीर-विक्की डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
यह एक ऐसा नजारा था, जिसे आप हर रोज नहीं देखते। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, रणबीर कपूर को विक्की कौशल के 'बैड न्यूज' के हिट ट्रैक, 'तौबा-तौबा' पर नाचते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी में काफी खुश लग रहे थे, जबकि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ, जो कभी सबसे अच्छी दोस्त थीं, एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर और कैटरीना का कनेक्शन तब से है, जब वे डेटिंग कर रहे थे। रणबीर से ब्रेकअप के बाद, कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी कर ली, जबकि आलिया ने रणबीर से शादी की और अब वे खुशहाल शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी राहा है।
4 of 5
रणबीर-विक्की डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान, विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ होती है, जो शाहरुख के प्रसिद्ध गाने 'छैय्या छैय्या' पर थिरकते हैं। जैसे ही विक्की का लेटेस्ट हिट गाना 'तौबा तौबा' शुरू होता है, रणबीर एक पल भी गवाए, गाने का हुक स्टेर करने लगते हैं, साथ ही विक्की भी रणबीर का साथ देते हैं। सितारों से सजी मस्ती में चार चांद लगाते हुए साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर भी नजर आए।
5 of 5
रणबीर-आलिया-कैटरीना-विक्की
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना कैफ ने शादी में बच्चे की अफवाहों के बीच अपने अभिनेता-पति विक्की कौशल के साथ रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में पूरा बॉलीवुड और बाकी सभी नामचीन हस्तियों ने जमकर डांस और मस्ती की। कैटरीना एक शानदार लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विक्की कौशल का लुक भी काफी बेहतरीन दिखा। दूसरी ओर, जहां रणबीर ने सफेद पजामा के साथ क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी, वहीं आलिया ने फ्यूशिया गुलाबी रंग की सिल्क की पारंपरिक साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पावर कपल की निगाहें एक-दूसरे पर ही टिकी थीं।