फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh Shared A Post On Instagram Rapper React on Allegation and Complain about Kidnapping

Honey Singh: किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया बेबुनियाद, बोले- जिसने भी यह किया, उसे तो...

Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि मेरी इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
Honey Singh Shared A Post On Instagram Rapper React on Allegation and Complain about Kidnapping
हनी सिंह - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने रैपर हनी सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रैपर सिंगर अक्सर ही अपने गानों, पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हनी सिंह का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है। एक बार फिर से वह परेशानियों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई है, जिसके बाद अब इस मामले में हनी सिंह का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन

Honey Singh Shared A Post On Instagram Rapper React on Allegation and Complain about Kidnapping
हनी सिंह - फोटो : social media

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए इल्जामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- मेरे ऊपर की गई शिकायत और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा और मेरी कंपनी का इस मामले से कोई भी कनेक्शन नहीं है, जो खबरें सुबह से मीडिया में दिखाई जा रही हैं। मैं मुंबई की एक कंपनी ट्राइब वाइब में परफॉर्म करने के लिए गया हुआ था, जो कि नामी कंपनी बुक माय शो की सिस्टर कंपनी है। मुझे इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए जितना समय दिया गया था मैंने उतना परफॉर्म किया है। इसके अलावा जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह से मेरी इमेज को खराब करने की मंशा से है। जिस किसी ने भी ऐसा किया है मेरी लीगल टीम पहले से ही उसके खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी में है। 

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)



टिम कुक के साथ KKR vs DC मैच एंजॉय करती दिखीं सोनम

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh Shared A Post On Instagram Rapper React on Allegation and Complain about Kidnapping
हनी सिंह - फोटो : social media

फैंस ने हनी सिंह को किया सपोर्ट
हनी सिंह के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। रैपर के फैंस उनका पूरी तरह से साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम आपके साथ हैं पाजी, हम जानते हैं यह एक फेक न्यूज है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा -मेरे किंग हम आपके साथ हैं। एक और यूजर ने लिखा पाजी हमें आप पर पूरा भरोसा है। 

Disha Patani: दिशा पाटनी को गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर किया एक्ट्रेस को ट्रोल

मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि ने हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, हनी सिंह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में गाना गाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed