Disha Patani: दिशा पाटनी को गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर किया एक्ट्रेस को ट्रोल
दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हुई हैं। इस दौरान वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हैं। गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिशा पाटनी बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही दिशा अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसको लेकर वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। दिशा पाटनी अपने परफेक्ट फिगर और अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं।
गंगा आरती के दौरान दिशा ने पहना क्रॉप टॉप
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस वाराणसी पहुंची थीं। जहां पर वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई हैं। दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हुई हैं। इस दौरान वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने उसके ऊपर से शॉल ओढ़ा हुआ है और टॉप के साथ जीन्स पहनी है। एक्ट्रेस के हाथों में आरती की थाली है और वह इसी आउटफिट में गंगा आरती कर रही हैं, जो कि लोगों को जरा भी रास नहीं आ रहा है।
Disha Patani Doing Ganga Arti in Varanasi 🙏❤@DishPatani #DishaPatani #Varanasi pic.twitter.com/i5N493Wh7B
— Disha Patani Fan Club ❤️ (@satyam20157) April 19, 2023
Leo: 'लियो' को पैन-इंडिया फिल्म नहीं बनने देना चाहते थे विजय, जानें कैसे बदला अभिनेता का मन
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की मंदिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स जिस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब पू बनी पार्वती। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे पता है कि यह बुरा है, लेकिन मैं उम्मीद कर रहा था कि वह कुछ ऐसा पहनेगी जो उसे वहां नहीं पहनना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या इसने क्रॉप टॉप पहना है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के इस लुक से लोग खासे नाराज नजर आए है। लोगों को दिशा का मंदिर में और गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पसंद नहीं आया है।
टिम कुक के साथ KKR vs DC मैच एंजॉय करती दिखीं सोनम