Fatima Sana Shaikh: 'मैं किराए के घर में रहती हूं..', फातिमा ने सितारों के अमीर होने की बात को किया खारिज
फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह अभी भी किराए के घर में रहती हैं और उनकी जिंदगी में संघर्ष जारी है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर बनी हुई आम गलत धारणा के बारे में बात की। लोग सोचते हैं कि इंडस्ट्री के अभिनेता अमीर होते हैं। इस पर अभिनेत्री ने अपने संघर्ष को साझा करके इस धारणा को खारिज कर दिया और यह बात साफ कर दी कि सेलेब्स हमेशा अमीर नहीं होते हैं। फातिमा ने खुलासा किया कि वह वर्तमान में एक किराए के घर में रहती हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार की यात्रा में लगातार संघर्ष ही होते हैं।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में फातिमा ने कहा, ''मैं बहुत ही निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आती हूं। मैं ऐसी जगह से आती हूं, जहां हम वन आरके में रहते थे, जो एक पार्किंग बेसमेंट था, जिसे घर में बदल दिया गया था। यह एक प्रक्रिया रही है। मुझे अपने आप पर गर्व है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई घर खरीद लिया है। मैं किराए के मकान में रहती हूं। कम से कम मैंने उन मील के पत्थर को पार कर लिया है, जो मैं संघर्ष करते समय करना चाहती थी और मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकती और संघर्ष कभी खत्म नहीं होता।”
Sushmita Sen: 'बीमारियां अब डराती नहीं', हार्ट अटैक के मुश्किल दौर के बारे में सुष्मिता ने की खुलकर बात
अभिनेत्री ने आगे कहा, "आप लगातार अच्छे काम की तलाश में रहते हैं और आप लगातार अपनी खुद की प्रवृत्ति से लड़ते रहते हैं कि क्या मुझे पैसे के लिए काम करना चाहिए या इंतजार करना चाहिए तो आप भी अपनी जरूरतों और चाहतों के हिसाब से बदलिए। यदि मैं अपने बिलों और ऋणों का भुगतान करना चाहती हूं तो मुझे वे काम करने होंगे, जो मैं नहीं करना चाहती। जीवित रहने के लिए काम करना पड़ता है। जब आपके पास काम करने की ललक और आप आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं, तभी आप उन चीजों को करना चुन सकते हैं, जो एक अभिनेता के रूप में आपको खुश करती हैं, लेकिन कभी-कभी आपके पास वह विकल्प नहीं होता है।”
RARKPK: फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख खुश हुईं 'रॉकी' की 'रानी', आलिया ने फैंस को कहा शुक्रिया
फातिमा सना शेख ने आगे कहा कि अभिनय का काम अनिश्चितता के साथ आता है। उन्होंने एक फोटोग्राफर के सहायक के रूप में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि वह कैसे असुरक्षित महसूस करती थीं। फातिमा ने बताया कि उस समय उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसा काम है, जहां आपकी काबिलियत का नापा जाएगा।
Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव को फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी! समर्थन में गोल्डी बराड़?