Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव को फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी! समर्थन में गोल्डी बराड़?
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की होस्टिंग के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। बेबिका धुर्वे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान ने एल्विश यादव की आलोचना की। ऐसे में अब एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की होस्टिंग के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। सलमान खान ने एल्विश यादव को खूब फटकार लगाई और उन्हें उनकी गलतियों का एहसास कराया। सलमान खान से डांट खाने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव फूट-फूट कर रोने लगे।
बता दें एल्विश ने एक टास्क के दौरान बेबिका धुर्वे को अपशब्द कहे थे। बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई, जिसमें बेबिका धुर्वे ने मनीषा रानी को धक्का दे दिया। बेबिका धुर्वे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान ने एल्विश यादव की आलोचना की। ऐसे में अब एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है। इस ट्वीट के मुताबिक एल्विश यादव को कनाडा के मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार से सपोर्ट मिला है।
इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान ने एल्विश यादव के साथ बुरा बर्ताव किया। इतना ही नहीं ट्वीट में यहां तक कहा गया है कि एल्विश के साथ जो भी बुरा हुआ है, उसका बदला गोल्डी बरार द्वारा लिया जाएगा। गोल्डी बरार ने एक बार फिर सलमान खान को खुलेआम धमकी दी है। इस ट्वीट ने एक बार फिर सलमान खान के फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये ट्वीट गोल्डी बरार की ओर से किया गया है।
#ElvishArmy #ElvishYadav𓃵 #ElvishYadavArmy #lawrenceBishnoi bhai aur #goldybrar bhai
— fakerajput111119971 (@rajput111119971) July 30, 2023
Kuch vaada kiya tha aapne#ElvishArmy𓃵 Bhaiyo like and retweet karo ye post pic.twitter.com/vNoZzkyICy
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की तरह हूबहू दिखता है यह पाकिस्तानी शख्स, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा