करीना और तुषार की राह पर चले उनके लाल, तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ें- आंध्र की राजधानी का डिजायन तैयार करेंगे राजामौली, क्या माहेष्मति जैसा होगा भव्य?
दोनों ही बच्चों की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल तैमूर अपने दोस्त लक्श्या से मिलने तुषार कपूर के घर पहुंचे हुए थे। यहां दोनों कूपर बेटे एक दूसरे के साथ मजे से खेलते नजर आये।
Three's company! #kidzoned #playdate #nurseyrhymes #thewheelsonthebus #johnyjohnyyespapa
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on
तुषार ने दोनो बच्चों की फोटो लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'थ्री कंपनी'। बता दें तैमूर ने इस फोटो में रेड टी शर्ट और ब्लैक रंग की पैंट पहनी हुई हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने रहते हैं। तैमूर की इस लेटेस्ट फोटो को देखकर कोई भी कह सकता है कि तुषार और करीना की दोस्ती की ही तरह ये नन्हें स्टार भी अपने आने वाले समय में अच्छे दोस्त साबित होंगे।
तुषार कपूर ने करीना कपूर के साथ साल 2001 में आई ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद भी उन्होंने अपनी दोस्ती को बनाए रखा।