फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Users Compare Salman Khan To Amrish Puri On His New Look Amid Bigg Boss 20 Grand Premier

सलमान खान: क्यों अमरीश पुरी से हुई भाईजान की तुलना? बिग बॉस 20 से पहले नए लुक पर हुए ट्रोल; वीडियो हुआ वायरल

Sun, 06 Sep 2026 12:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:27 PM IST
सार

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान का नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर कुछ यूजर्स सलमान को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ चिंता जता रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Users Compare Salman Khan To Amrish Puri On His New Look Amid Bigg Boss 20 Grand Premier
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। शो के प्रीमियर से पहले प्रोमो के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सलमान खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स का क्या कहना है? आइए जानते हैं। 
विज्ञापन


क्यों ट्रोल हुए सलमान खान?
'बिग बॉस 20' से पहले सेट से सलमान खान के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें वो टी शर्ट के ऊपर जैकेट, जीन्स और काउबॉय हैट में नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


यूजर्स ने किया ट्रोल
कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया है, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर चिंता जाहिर की है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में अमरीश पुरी का फोटो शेयर कर कमेंट किया- 'सेम अमरीश पुरी।' वहीं एक ने कमेंट किया- 'क्राइम मास्टर गोगो।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये तो अंडरटेकर के छोटे भाई लग रहे हैं।' वहींं कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर चिंता जाहिर की। 

Users Compare Salman Khan To Amrish Puri On His New Look Amid Bigg Boss 20 Grand Premier
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा बिग बॉस?
  • सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
  • इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर आज होगा।
  • शो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। 
  • इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: फिर शो में भाग लेंगे निरहुआ? ग्रैंड प्रीमियर की झलक से कन्फर्म हुई इस सुपरस्टार की बेटी की एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed