Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोलीं- इस बार मैं बिस्तर पर...
देश भर में इस समय दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस फेस्टिवल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विस्तार
बॉलीवुड में भी जमकर दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। जहां कई सेलेब्स के घर भव्य दिवाली पार्टियां रखी गईं तो वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी सभी सितारों ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन उन्होंने इस बार थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में इसके पीछे की वजह भी बताई हैं।
शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक वह एक्ट्रेस को रॉयल ब्लू आउटफिट में हाथ में मोमबत्ती लिए पोज करते देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह क्यूट अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- "थ्रोबैक के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दे रही हूं क्योंकि इस समय मैं बिस्तर पर दिवाली का दिन बिता रही हूं।
Diwali 2022: पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी को किया सरेआम किस, पैपराजी बोले- एक बार और
प्रेग्नेंसी के चलते बेड रेस्ट पर हैं आलिया
आलिया भट्ट लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसलिए वह इसी के चलते बेड रेस्ट कर रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं ननद रिद्धिमा कपूर ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।
Jaya Bachchan: जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आई यह लड़की, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो
बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। वहीं उनके हाथ में बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।