फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh: Bhojpuri Actress Holi Song Jija Dure Se God Lagi Goes Viral On Social Media

Akshara Singh: गर्दा उड़ा रहा अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग 'जीजा दूर से गोड़ लागी', वीडियो हुआ वायरल

Wed, 08 Feb 2023 02:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Feb 2023 02:13 PM IST
सार

जब तक धमाकेदार गाने न चलें तब तक होली का मजा अधूरा रहता है। इस बार फैंस की होली रंगीन और चटक बनाने का अक्षरा सिंह ने पूरा इंतजाम कर दिया है। 

विज्ञापन
Akshara Singh: Bhojpuri Actress Holi Song Jija Dure Se God Lagi Goes Viral On Social Media
Akshara Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना इस वक्त इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह होली स्पेशल है। अब यह तो सभी जानते हैं कि भोजपुरी गाने और होली का कनेक्शन बेहद खास होता है। उस पर भी गाने में अक्षरा सिंह का अंदाज इसे और खास बना रहा है। यही वजह है कि भोजपुरी अदाकारा का नया गाना 'जीजा दूर से गोड़ लागी' सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काट रहा है। 

विज्ञापन

Mahakaleshwar: भस्मआरती में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना, कहा- अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल

विज्ञापन

Akshara Singh: Bhojpuri Actress Holi Song Jija Dure Se God Lagi Goes Viral On Social Media
Akshara Singh - फोटो : सोशल मीडिया

जब तक धमाकेदार गाने न चलें तब तक होली का मजा अधूरा रहता है। इस बार फैंस की होली रंगीन और चटक बनाने का अक्षरा सिंह ने पूरा इंतजाम कर दिया है। होली से पहले वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक धमाकेदार होली स्पेशल सॉन्ग लेकर आए हैं। 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने डांस का दम दिखाती नजर आ रही हैं।
Raveena Tandon: सोशल मीडिया को कैसा समझती हैं रवीना टंडन? बोलीं- यहां लोग संघी या नक्सली, तीसरा रास्ता ही नहीं

Akshara Singh: Bhojpuri Actress Holi Song Jija Dure Se God Lagi Goes Viral On Social Media
Akshara Singh - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। वहीं इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने डांस किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं। गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही हैं।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'

विज्ञापन

Akshara Singh: Bhojpuri Actress Holi Song Jija Dure Se God Lagi Goes Viral On Social Media
Akshara Singh - फोटो : सोशल मीडिया

'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में जहां रंग-गुलाल के साथ होली की मस्ती नजर आ रही है तो वहीं अक्षरा सिंह का लुक भी कमाल का है। गाने में अक्षरा सिंह ने गजब का डांस किया है। साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं। होली के मौके पर इतना शानदार गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि इस गाने के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed