फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Talks About How Celebrities Often Trolled On Social Media Says Who Are You To Tell Me

Raveena Tandon: सोशल मीडिया को कैसा समझती हैं रवीना टंडन? बोलीं- यहां लोग संघी या नक्सली, तीसरा रास्ता ही नहीं

Wed, 08 Feb 2023 12:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Feb 2023 12:15 PM IST
सार

रवीना टंडन का कहना है कि सोशल मीडिया पर सेलेब्स कुछ बोलें या कुछ न बोलें, उन्हें दोनों ही मामलों में झेलना पड़ता है।

विज्ञापन
Raveena Tandon Talks About How Celebrities Often Trolled On Social Media Says Who Are You To Tell Me
Raveena Tandon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स इस मंच के जरिए अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की तमाम जानकारियां फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। इसके अलावा वे सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। कई बार उन्हें अपने विचारों की वजह से ट्रोलिंग का समाना करना पड़ जाता है। हाल ही में रवीना टंडन इस मुद्दे पर बात करती नजर आईं। रवीना टंडन ने कहा कि अगर सेलेब्स कुछ बोलते हैं तो भी उनकी आलोचना होती है और नहीं बोलते तो भी ट्रोल किया जाता है। रवीना ने और क्या कहा? आइए जानते हैं

विज्ञापन

Raveena Tandon Talks About How Celebrities Often Trolled On Social Media Says Who Are You To Tell Me
Raveena Tandon - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एएनआई से बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने कहा कि सेलेब्स कुछ बोलें या कुछ न बोलें, उन्हें दोनों ही मामलों में झेलना पड़ता है। रवीना ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि ट्विटर पूरी तरह से ध्रुवीकृत है। यहां या तो राइट विंग है या लेफ्ट विंग है। पूरी तरह से इस प्लेटफॉर्म पर इनका कब्जा है, ऐसा कुछ नहीं है जो आप कर सकते हैं। ऐसे में आपको या तो 'संघी' कहा जाएगा या 'नक्सलाइट'। इसके अलावा कोई बीच का रास्ता नहीं बचा है। लेकिन, हां जब भी बात मेरे देश की आती है और मुझे अपने देश के लिए बोलना पड़ता है तो फिर मैं भी भिड़ जाती हूं।'
Nida Fazli: जिनके दिल में एक साथ धड़कते थे मीर और मीरा, कुछ ऐसे शायरी और गजलों से रूह छू लेते थे निदा फाजली

विज्ञापन
विज्ञापन

Raveena Tandon Talks About How Celebrities Often Trolled On Social Media Says Who Are You To Tell Me
raveena tandon - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के बाद रवीना को किस तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, उन्होंने इस पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'लोग मुझे कहते हैं, 'अरे तू तो एक्टिंग ही कर, तू क्या जानती है?' मैं पूछती हूं, 'क्यों? मैं देश की नागरिक नहीं हूं? क्या मैं एक मां नहीं हूं, जिसके बच्चे देश की अगली पीढ़ी बनेंगे। मैं अपना टैक्स नहीं देती? एक नागरिक के रूप में अपने फर्ज नहीं अदा करती? क्या मुझे अपने देश पर गर्व नहीं है?' 
Jaideep Ahlawat: हरियाणा के जयदीप ऐसे बने 'पाताल लोक' के 'हाथीराम', लंबे संघर्ष के बाद मिला बड़ा मुकाम

विज्ञापन

Raveena Tandon Talks About How Celebrities Often Trolled On Social Media Says Who Are You To Tell Me
raveena tandon - फोटो : instagram

रवीना टंडन ने आगे कहा, 'जब भी मैं अपने देश के बारे में बोलना चाहती हूं तो एक एक्ट्रेस होने की वजह से मुझसे अपनी बात रखने का अधिकार क्यों छीन लिया गया?' अगर मैं आपके घर आकर आपसे मुद्दों पर बातें करने के लिए मना नहीं कर रही तो आप कौन होते हैं मुझसे यह सब कहने वाले? वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द ही फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'अरण्यक' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं।
Rakhi Sawant: 'लव जिहाद' का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed