{"_id":"63e32a107ad21bd0a40dc4ec","slug":"tv-actress-simran-khanna-participated-in-mahakaleshwar-bhasma-aarti-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar: भस्मआरती में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना, कहा- अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar: भस्मआरती में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना, कहा- अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल
Wed, 08 Feb 2023 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:20 AM IST
सार
ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिमरन ‘परमावतार श्री कृष्णा’, ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’, ‘उड़ान सपनों की’, अजूनी जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में एक्ट्रेस सिमरन खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर टीवी कलाकार सिमरन खन्ना बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की परम भक्त हूं। बाबा महाकाल के दर्शनों से ही सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं, लेकिन मंदिर में होने वाली भस्म आरती के अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल है। इसका अहसास सिर्फ भस्म आरती में शामिल होकर ही मिल सकता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिमरन ‘परमावतार श्री कृष्णा’, ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’, ‘उड़ान सपनों की’, अजूनी जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए, जिसके बाद उन्होंने गर्भगृह से पूजन अभिषेक किया।
साधारण वेशभूषा में हुई शामिल
सिमरन मंदिर में साधारण वेशभूषा साड़ी में नजर आईं। उन्होंने नंदी हाल में करीब एक घंटे बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। भस्म आरती के बाद सिमरन ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
साधारण वेशभूषा में हुई शामिल
सिमरन मंदिर में साधारण वेशभूषा साड़ी में नजर आईं। उन्होंने नंदी हाल में करीब एक घंटे बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। भस्म आरती के बाद सिमरन ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
