Ira khan: मंगेतर नूपुर शिखर की गोद में बैठी नजर आईं आमिर खान की बेटी आयरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
आमिर खान की बेटी आयरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद वह अपने बोल्ड फोटोज की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय बनने की वजह कुछ और है। दरअसल, आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर नूपुर शिखर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में आयरा खान अपने मंगेतर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में जहां आयरा खान नूपुर शिखारे की ओर देख रही हैं। वहीं नूपुर अपने एक हाथ में कॉफी का मग पकड़े काउच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें दोनों घड़ी की ओर निहारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए आयरा ने लिखा, 'हाय'। वहीं नूपुर ने आयरा के हाय का जवाब देते हुए कमेंट किया, "हाय बब्स, आई लव यू"।
कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हाल ही में आयरा खान ने नूपुर शिखर से सगाई की थी। बता दें कि आयरा, आमिर खान और उनकी पहली बीवी रीना दत्ता की बेटी हैं। वहीं नूपुर शिखर, एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। आयरा और नूपुर के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार आमिर खान को ट्रोल भी किया गया है। हालांकि, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने बच्चों को एक फादर की तरह नहीं बल्कि एक अच्छे दोस्त की तरह ट्रीट करते हैं।