Live
बिग बॉस 20 लाइव: आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात
{"_id":"6a9d47a31124814ced0eaba2","slug":"bigg-boss-20-live-contestants-entry-salman-khan-show-latest-updates-2026-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20 लाइव: आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sun, 06 Sep 2026 05:09 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:09 PM IST
खास बातें
Salman Khan Show Latest Updates: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर आज रविवार से शुरू होने जा रहा है। दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। सलमान खान एक बार फिर बतौर होस्ट नजर आएंगे। जल्द ही इस बार शो के प्रतिभागियों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:08 PM, 06-Sep-2026
कई चर्चित चेहरों की शो में हिस्सा लेने की चर्चा
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, अरिश्फा खान और ईसा रेखी समेत कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की चर्चा है।
05:06 PM, 06-Sep-2026
माही विज लेंगी शो में हिस्सा?
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें शो की एक प्रतिभागी नजर आ रही हैं, हालांकि फेस रिवील नहीं किया गया है। कमेंट बॉक्स में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये माही विज हैं।
विज्ञापन
05:02 PM, 06-Sep-2026
सलमान खान स्वैग से करेंगे प्रतिभागियों का स्वागत
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar
बतौर होस्ट 'बिग बॉस 20' शो की कमान संभालने वाले दबंग खान सलमान पहले ही अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे राउंड हैट पहने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
04:34 PM, 06-Sep-2026
कब और कहां देखें शो?
इस रियलिटी शो का प्रीमियर आज रविवार से कलर्स पर होगा। इसके अलावा इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
टेलीविजन पर यह शो हर रात साढ़े दस बजे से प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर यह हर दिन रात नौ बजे स्ट्रीम होगा।
टेलीविजन पर यह शो हर रात साढ़े दस बजे से प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर यह हर दिन रात नौ बजे स्ट्रीम होगा।
04:28 PM, 06-Sep-2026
बिग बॉस 20 लाइव: आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात
दर्शकों के बीच रियलिटी शो 'बिग बॉस' की खूब लोकप्रियता रही है। अब तक इसके 19 सीजन आ चुके हैं। वहीं, 20वां सीजन आज 06 सितंबर से शुरू हो रहा है। कुछ नए नियमों और नई थीम के साथ शो का सफर बस कुछ देर में शुरू होगा।