फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan Shirish Kunder Triplets Leave Mumbai For US Universities Study In 3 Different Cities

फराह खान: 'जाओ, जी लो अपनी जिंदगी', भावुक हुईं फिल्ममेकर, अमेरिका पढ़ने जा रहे बच्चों के लिए लिखा खास नोट

Sun, 06 Sep 2026 03:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

Farah Khan Triplets: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर के बच्चे अब पढ़ाई के लिए अमेरिका गए हैं। इस मौके पर फराह ने पोस्ट शेयर कर खास नोट लिखा है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
 

विज्ञापन
Farah Khan Shirish Kunder Triplets Leave Mumbai For US Universities Study In 3 Different Cities
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स अब बड़े हो गए हैं। उनके बच्चे सीजर, दीवा और अन्या पढ़ाई के लिए मुंबई से दूर अमेरिका चले गए हैं। तीनों अलग-अलग यूनिवर्सिटी और तीन अलग-अलग शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे। बच्चों को विदा करते हुए फराह खान काफी इमोशनल नजर आईं।
विज्ञापन


फराह ने शेयर की खास पोस्ट 
फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। बच्चों को कॉलेज छोड़ने के दौरान फराह के लिए यह पल काफी भावुक रहा।
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'अगर आपको लगता है कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है, तो इसे तीन बार करने की कोशिश करें। 3 शहर, 3 कैंपस... 3 विदाइयां! मेरे दिल के 3 टुकड़े।' इसके बाद फराह ने अपने बच्चों के लिए लिखा, 'जाओ, जी लो अपनी जिंदगी... लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी और डैड के पास ही आते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan Shirish Kunder Triplets Leave Mumbai For US Universities Study In 3 Different Cities
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने भी दिया प्यार
  • फराह की इस इमोशनल पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट किया।
  • करण जौहर ने लिखा, 'बेस्ट मॉम ऐवर।'
  • वहीं रिया कपूर ने बच्चों को बड़ा देखकर हैरानी जताते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये इतने बड़े हो गए हैं।'
  • शिल्पा शिरोडकर ने फराह को बधाई देते हुए लिखा कि बच्चों को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने दें और भरोसा रखें कि वे खुद का सबसे बेहतर रूप बनकर वापस आएंगे।
  • इसके अलावा सिद्धार्थ, नम्रता शिरोडकर, रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर और कई अन्य लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ परिवार को अपना प्यार दिया

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)


Farah Khan Shirish Kunder Triplets Leave Mumbai For US Universities Study In 3 Different Cities
फराह खान के तीनों बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन क्या पढ़ेगा?
फराह खान और शिरीष कुंदर के तीनों बच्चे अमेरिका की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे।

  • दीवा कुंदर बॉबसन कॉलेज में आन्ट्रप्रनर्शिप और फाइनेंस की पढ़ाई करेंगी।
  • अन्या कुंदर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी यानी NYU में इकोनॉमिक्स और डेटा साइंस पढ़ेंगी।
  • सीजर कुंदर एमोरी यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस की पढ़ाई करेंगे।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे गुड्डू भैया, अली फजल को देख फैंस हुए एक्साइटेड; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed