Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Update Tanya Mittal Narrates Story of Radha And Krishna Love To Amaal malik

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को सुनाई राधा-कृष्ण की कहानी, सिंगर बोले- त्याग ही प्यार है

Thu, 25 Sep 2025 12:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:41 AM IST
सार

इन  दिनों ‘बिग बॉस 19’ में सिंगर अमाल मलिक और इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के बीच अलग ही बाॅन्डिंग नजर आ रही है। दोनों को अक्सर साथ बैठकर बातें करते देखा जाता है। शो के एक प्रोमो वीडियो में तान्या, अमाल का राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी सुनाती है। कहानी सुनकर अमाल इमोशनल नजर आते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Update Tanya Mittal Narrates Story of Radha And Krishna Love To Amaal malik
तान्या मित्तल और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

सिंगर अमाल मलिक ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। शो में कई प्रतियोगी के बीच वह तान्या मित्तल के करीब आए हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। तान्या अपकमिंग एपिसाेड में अमाल मलिक को राधा और कृष्ण की कहानी सुनाएगी। इस एपिसोड का एक प्रोमाे वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कहानी सुनते वक्त अमाल के हाव-भाव बदलते हुए दिखते हैं। वह सच्चे प्यार के बारे में अपनी सोच को भी जाहिर करते हैं। 

विज्ञापन

तान्या की कहानी पर अमाल का रिएक्शन 
अमाल ने जब तान्या मित्तल से राधा और कृष्ण के प्यार से जुड़ी एक कहानी सुनी तो कहा, ‘त्याग ही तो प्यार है।’ इसके बाद वह कुछ सोचने लगते हैं। कहीं खोए हुए से नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि कहानी सुनकर अमाल इमोशनल हो गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद पर आगबबूला हुईं फरहाना भट्ट, बोलीं- ‘वीकएंड पर पूरा खानदान आएगा, याद रखना…’ 

पिछले दिनों अमाल ने अपने एक तरफा प्यार का जिक्र भी किया 
पिछले एपिसोड में अमाल मलिक ने अपने एक तरफा प्यार का जिक्र भी किया था। वह ‘बिग बॉस’ में अकेले बैठे खुद से बात कर रहे थे। जिसमें वह कहते हैं, ‘हम अपनी लाइफ के ऐसे फेज में कभी चले जाते हैं, जब बहुत उदास हो जाते हैं। किसी से बात करने का मन नहीं होता। तब हमारी जिंदगी में ऐसा शख्स आता है, जो दिल को छू जाता है। ये इंसान मेरी जिंदगी में आना ही थो तो पहले क्यों नहीं आया। पहले मिलते तो ज्यादा वक्त होता, ज्यादा प्यार कर पाता। ऐसा इंसान बिल्कुल है, जो मेरी दिल की धड़कनों को तेज कर देता है। फिलहाल तो यह प्यार एक तरफा है। लेकिन जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर जाऊंगा तो उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed