फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunickaa sadanand and farhana bhatt heated clash in bigg boss 19 new promo

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद पर आगबबूला हुईं फरहाना भट्ट, बोलीं- ‘वीकएंड पर पूरा खानदान आएगा, याद रखना…’

Wed, 24 Sep 2025 03:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

Kunickaa And Farhana Fight: बिग बॉस 19 रियलिटी शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। अब एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना और कुनिका के बीच जोरदार भिड़ंत हो रही है। 

विज्ञापन
Kunickaa sadanand and farhana bhatt heated clash in bigg boss 19 new promo
फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 के घर में इस समय गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इस रियलिटी शो को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। अब आए दिन प्रतियोगियों के बीच कहासुनी, हाथापाई जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। आज बुधवार को शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच खतरनाक बहस होती दिख रही है।

विज्ञापन

कुनिका और फरहाना में हुई बहस
प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि कुनिका सदानंद सभी प्रतियोगियों के साथ बैठी हुई हैं। फिर वह कहती हैं कि बीते दिन फरहाना भट्ट के स्वार्थीपन को सबने देखा। फिर आगे दिखता है कि फरहाना गुस्से में कुनिका से कहती हैं, ‘आप सीधा मुझसे बात करिए।’ इसके जवाब में कुनिका ने कहा, ‘मेरा जो मन करेगा मैं वो करूंगी, मेरी मर्जी।’ इतना सुनते ही फरहाना जवाब देती हैं, ‘ये सब अपनी फिल्मों में रखिए, मेरे सामने बकवास मत करिए।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)



रोने लगीं कुनिका सदानंद
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि कुनिका सदानंद हाथ जोड़कर रोने लगती हैं और गिड़गिड़ाने जैसा नाटक करती हैं। ये देख फरहाना कहती हैं कि वो अश्नूर और अभिषेक के पास ही रहें बस। फिर फरहाना को आगबबूला होते हुए ये कहते सुना गया, ‘मैं आपके लेवल पर आई, तो वीकएंड पर आपका पूरा खानदान आएगा, याद रखना कुनिका।’ इतने के बाद अन्य कंटेस्टेंट फरहाना को रोकते नजर आते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'सीनियर्स को सम्मान मिलता देख अच्छा लगता है', मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के मिलने पर बोलीं कंगना

जबरदस्त होगा वीकएंड का वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed