Alia Bhatt: दो साल की बेटी राहा ने आलिया भट्ट के लिए बनाया खाना, देखकर यूजर्स हुए हैरान; देखें तस्वीर
Raha Turns Chef For Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी राहा ने उनके लिए बेहतरीन खाना तैयार किया है। आलिया ने इस खाने की तस्वीर ली है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं।
विस्तार
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट किस्मत वाली मां हैं क्योंकि उनकी दो साल की बेटी राहा ने उनके लिए '7 कोर्स मील' (खाना) तैयार किया है। खैर, हैरान मत हों। आलिया की बच्ची ने उनके लिए अपने खिलौनों से खाना बनाया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर इस खाने की तस्वीर साझा की है और खूबसूरत पोस्ट लिखी।
आलिया ने लिखी प्यारी पोस्ट
बेटी राहा की तरफ से तैयार किए गए खाने की तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा 'मेरा 7 कोर्स मील... मेरी प्यारी बावर्ची की तरफ से प्यार के साथ। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ प्लास्टिक की प्लोटों में रंग बिरंगी चीजें रखी हैं।'
आलिया रणबीर की शादी और बच्ची
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। उनकी बेटी राहा नवंबर 2022 में पैदा हुई थीं। साल 2023 में क्रिस्मस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा को लोगों के सामने लेकर आए।
लोगों से तस्वीर न लेने की गुजारिश की
इसी साल मार्च में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में मीडिया से कहा कि वह उनकी बेटी राहा की तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के न लें। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अपनी बच्ची की हिफाजत के लिए ये गुजारिश कर रहे हैं।
Dil Madharasi: 'सिकंदर' के निर्देशक के साथ शिवकार्तिकेयन ला रहे एक्शन फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
आलिया ने हटाईं सारी तस्वीरें
आलिया और रणबीर ने ये नहीं बताया कि उन्होंने मीडिया से बच्ची की तस्वीर न लेने की अपील क्यों की, लेकिन अंदाजा लगाया जाता है कि यह अपील सैफ अली खान के घर पर हुए हमले के बाद बने माहौल की वजह से की गई। आलिया ने राहा की सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से हटा दिया।
Shanaya Kapoor: आदर्श ने शनाया कपूर की इस बात के लिए की तारीफ, साझा किया 'तू या मैं' में काम करने का अनुभव