फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari

'बाप पर नहीं जाना': बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति की धमाकेदार एंट्री, सलमान ने किया निरहुआ का स्वागत

Sun, 06 Sep 2026 08:52 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 08:52 AM IST
सार

Bigg Boss 20 Grand Premier: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। शो के प्रीमियर में काफी कुछ खास देखने को मिलने वाला है। इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस और भी उत्सुक हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari
सलमान खान और दिनेशलाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। अब सामने आए शो के प्रोमो वीडियोज के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि वीडियो में शो के पुराने कंटेस्टेंट मनोज तिवारी और दिनेशलाल यादव की झलक देखने को मिली है। 
विज्ञापन


क्या शो में फिर होगी दिनेशलाल यादव की एंट्री?
‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक वीडियो में शो के पुराने कंटेस्टेंट दिनेशलाल यादव भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिनेश साइकल चलाते हुए एंट्री मारते हैं और शो में एक बार फिर से वापसी के लिए सलमान का शुक्रियाअदा करते हैं। लेकिन सलमान उनसे कहते हैं कि आपको गलतफहमी हुई है, आप बस यहीं तक हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari
सलमान खान बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने दी खास परफॉर्मेंस 
इसके साथ जारी एक और वीडियो में सलमान खान अपने आइकॉनिक गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनमें भाईजान 'ओ ओ जानेजाना' से लेकर 'जानम समझा करो' जैसे गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ये प्रोमो वीडियो देखकर फैंस भी नॉस्टैल्जिक हो गए हैं। साथ ही फैंस की शो के लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। 

Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari
सलमान खान, मनोज तिवारी और रिति तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी भी हुए प्रीमियर में शामिल
दिनेशलाल यादव के अलावा प्रोमो वीडियो में मनोज तिवारी की भी झलक देखने को मिली है। ये भी पहले शो का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि मनोज तिवारी केवल प्रीमियर में नजर आएंगे। जबकि उनकी बेटी रिति तिवारी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा बिग बॉस?
  • सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
  • इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।
  • शो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। 
  • इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बाॅस 20: आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सलमान के शो में शामिल हो सकते हैं ये सेलेब्स; देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed