फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Arrest Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening

Allu Arjun Arrest: सुरक्षा को लेकर पुलिस और थिएटर के बीच आरोप-प्रत्यारोप, आखिर जिम्मेदार कौन?

Sat, 14 Dec 2024 01:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 14 Dec 2024 01:22 AM IST
सार

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मामला गंभीर होता जा रहा है। अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। इस बीच पुलिस और आयोजकों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Allu Arjun Arrest  Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें  कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस और थिएटर आयोजक एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में शहर की पुलिस ने पहले दावा किया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन के प्रीमियर शो और संध्या थिएटर में उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी, जहां पिछले सप्ताह दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि यह स्टार की से हुआ, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।
विज्ञापन


 

Allu Arjun Arrest  Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन के वकीलों ने क्या कहा?
पीटीआई के मुताबिक पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम के आयोजकों ने अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की, बल्कि केवल इनवर्ड सेक्शन में एक पत्र जमा किया। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन के वकीलों ने तर्क दिया कि पुलिस को शो के बारे में जानकारी दी गई थी और अभिनेता की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा मांगी गई थी। 2 दिसंबर को थिएटर प्रबंधन द्वारा चिक्कड़पल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और अन्य लोग थिएटर में आने वाले थे। चूकी, वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ होगी और उन्होंने बंदोबस्त' करने का अनुरोध किया।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के वकील ने हाई कोर्ट में क्यों घसीटा शाहरुख का नाम? जानें पुष्पा मामले का रईस कनेक्शन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun Arrest  Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुलिस ने क्या कहा?
पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें राजनीतिक हस्तियों, फिल्मी हस्तियों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बंदोबस्त के लिए बहुत से अनुरोध प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपर्याप्त संसाधनों का हवाला देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया था, लेकिन पुलिस ने थिएटर के बाहर भीड़ प्रबंधन के लिए उपयुक्त बंदोबस्त की व्यवस्था की थी। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त मौजूद था, यह उनकी (अर्जुन) हरकतें थीं, जिनके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई और उनका बेटा घटना के 9 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर बेहोश है।"

 
विज्ञापन

Allu Arjun Arrest  Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुलिस ने थिएटर प्रबंधन पर लगाया आरोप
वहीं, 5 दिसंबर को डिप्टी पुलिस कमिश्नर (सेंट्रल जोन) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि थिएटर प्रबंधन या अभिनेताओं की टीम की ओर से इस बात की कोई सूचना नहीं थी कि वह थिएटर का दौरा करेंगे। थिएटर प्रबंधन ने भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा के संबंध में कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की और न ही अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास था, हालांकि थिएटर प्रबंधन को उनके आने की जानकारी थी।

 

Allu Arjun Arrest  Blame game between police and theater over security on Woman death at Pushpa 2 screening
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
अल्लू अर्जुन के साथ दुर्व्यवहार पर क्या बोली पुलिस
पुलिस ने शुक्रवार को अभिनेता के साथ कथित दुर्व्यवहार की रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची, तो अभिनेता ने अपने कपड़े बदलने के लिए समय मांगा। वह अपने बेडरूम में चले गए, पुलिसकर्मी बाहर इंतजार कर रहे थे और जब वह बाहर आए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। रिलीज में आगे कहा गया, "किसी भी पुलिसकर्मी ने उनके साथ बल का प्रयोग या कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्हें अपने परिवार और पत्नी से बातचीत करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया और वह खुद बाहर आए और पुलिस वाहन में बैठ गए।"
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के ये सदस्य भी रहें विवादों में, जानें कौन-कौन रहा सुर्खियों में?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed