{"_id":"675c7e258ee2aade0f049ce0","slug":"allu-arjun-arrest-actors-other-family-members-also-face-controversies-chiranjeevi-ram-charan-pawan-kalyan-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के ये सदस्य भी रहे विवादों में, जानें कौन-कौन रहा सुर्खियों में?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के ये सदस्य भी रहे विवादों में, जानें कौन-कौन रहा सुर्खियों में?
Sat, 14 Dec 2024 12:06 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:06 AM IST
सार
Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, देर शाम उन्हें जमानत मिल गई। अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के अन्य सेलिब्रिटी भी किसी ना किसी विवाद का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। उनकी गिरफ्तारी के बाद फिल्म जगत के कई अभिनेताओं ने उनके समर्थन में आवाज भी उठाई। विवादों में घिरे अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं अर्जुन के परिवार से कौन-कौन से सितारे पहले भी किसी ना किसी वजह से कंट्रोवर्सी में रह चुके हैं।
विज्ञापन
चिरंजीवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela
चिरंजीवी
साउथ इंडस्ट्री में मेगा स्टार के नाम से मशहूर चिरंजीवी का अल्लू अर्जुन से काफी करीबी रिश्ता है। चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के फूफा लगते हैं। यूं तो चिरंजीवी के नाम कई सारे रिकॉर्ड है, लेकिन वह कंट्रोवर्सी में भी रह चुके हैं। साल 2011 में राजशेखर और जीविता ने आरोप लगाया था कि चिरंजीवी द्वारा संचालित चिरंजीवी ब्लड बैंक ने दानकर्ताओं से लिए गए रक्त को 850 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेचा। उन्होंने ब्लड बैंक और चिरंजीवी के चैरिटेबल ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। हालांकि, अभिनेता राजशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी जीविता को 2011 में चिरंजीवी ब्लड बैंक के खिलाफ उनके आरोपों के लिए उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में दो साल की कैद और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ के रिलीज के एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा हेगड़े का हाथ पकड़कर और गले लगकर तस्वीर खिंचवाई थी। यह नेटिजन्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेता को ट्रोल कर दिया।
Allu Arjun Case: 'हर चीज के लिए सिर्फ एक ही शख्स..,' अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर आई रश्मिका की प्रतिक्रिया

राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण
चिरंजीवी के बेटे अभिनेता रामचरण, अल्लू अर्जुन चचेरे भाई है। राम चरण भी कई बार कई विवादों में घिर चुके हैं। उनमें से एक है, कडप्पा दरगाह में उनका अयप्पा की माला पहनकर जाना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एआर रहमान से वादा किया था, कि वह दरगाह जाएंगे। हालांकि, इसके बाद अयप्पा भक्तों ने उनकी जमकर आलोचना की। हिंदू भक्तों ने इसकी आलोचना की थी और मांग की थी की अभिनेता तुरंत माफी मांगे और दीक्षा से हट जाएं।

पवन कल्याण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पवन कल्याण
पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के चाचा लगते हैं। पवन कल्याण मौजूदा समय में आंध्र के डिप्टी सीएम हैं। हाल ही में तिरुपति प्रसादम विवाद और लड्डुओं में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर वह काफी मुखर नजर आएं। इसके चलते उनके और अभिनेता प्रकाश राज के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। पवन कल्याण ने फिल्म उद्योग पर धर्म से जुड़े मुद्दों को हल्का बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पवन कल्याण विजयवाड़ा पहुंचे और 11 दिवसीय प्रायश्चित दीक्षा के तहत शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। उन्होंने प्रकाश राज पर उनकी धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। पवन के आरोपों का जवाब देते हुए प्रकाश राज ने एक ट्वीट कर कहा था, 'प्रिय पवन कल्याण गारू, मैंने आपकी प्रेस मीट देखी। मैंने जो कहा और आपने जो गलत व्याख्या की, वह आश्चर्यजनक है। मैं विदेश में शूटिंग कर रहा हूं। मैं आपके सवालों का जवाब देने के लिए वापस आऊंगा। इस बीच मैं आभारी रहूंगा, यदि आप मेरे पिछले ट्वीट को देख सकें और समझ सकें।'
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के वकील ने हाई कोर्ट में क्यों घसीटा शाहरुख का नाम? जानें पुष्पा मामले का रईस कनेक्शन