फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn Riteish Deshmukh starer Comedy Film Dhamaal 4 will release on Eid 2026

Dhamaal 4: अगले साल इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म 'धमाल 4', निर्माताओं ने किया एलान

Fri, 16 May 2025 05:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 16 May 2025 05:34 PM IST
सार

Dhamaal 4 Release Date: 'धमाल 4' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा एलान किया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Riteish Deshmukh starer Comedy Film Dhamaal 4 will release on Eid 2026
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धमाल फ्रेंचाइज की सभी फिल्मों को फैंस ने खूब प्यार दिया है। अब फैंस और उत्साहित हो गए हैं क्योंकि फ्रेंचाइज की सबसे बड़ी फिल्म 'धमाल 4' आ रही है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका एलान पहले ही कर दिया था। अब निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

फिल्म में रहेंगे ये कलाकार
फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और रवि किशन होंगे। बताया जाता है कि फिल्म मुंबई में शूट की जा रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DEVGN FILMS (@devgnfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

'धमाल 4' को लेकर बड़ा अपडेट
जो भी फैंस 'धमाल 4' की रिलीज को लेकर इंतजार कर रहे थे। फिल्म के निर्माताओं ने उनके लिए शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट साझा किया। निर्माताओं ने अधिकारिक तौर पर बताया कि फिल्म ईद 2026 के मौके पर रिलीज होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा 'हंसने के लिए तैयार हो जाइए। 'धमाल 4' ईद 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे न भूलें।' पोस्ट में स्टारकास्ट की तस्वीर भी है।
Khel Khel Mein: हंसाने के साथ दर्शकों को रुला गई थी फिल्म 'खेल खेल में', तीन भाषाओं में बनी थी रीमेक

विज्ञापन

अजय देवगन ने दिया था अपडेट
आपको बता दें फिल्म निर्माताओं ने इस साल मार्च में 'धमाल 4' की शूटिंग शुरू की थी। 10 अप्रैल को अजय देवगन ने एलान किया कि मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब मुंबई शेड्यूल शुरू होने वाला है। अजय देवगन ने 'धमाल 4' की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'पागलपन दोबारा आ गया है। धमाल 4 की धमाकेदार शुरूआत। मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा हो चुका है। मुंबई का शेड्यूल शुरू हो चुका है। हंसी का दंगल शुरू!'
Huma Qureshi: जब निर्देशक ने कहा कम उम्र वाले किरदार करो, हुमा कुरैशी ने इस बात पर किया खुलासा

इन फिल्मों को लोगों ने किया पसंद
आपको बता दें साल 2007 में रिलीज हुई 'धमाल' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसकी कामयाबी के बाद निर्माता ने 2011 में 'डबल धमाल' और 2019 में 'टोटल धमाल' बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed