फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Huma Qureshi reveals a director asks her to take younger roles in fims

Huma Qureshi: जब निर्देशक ने कहा कम उम्र वाले किरदार करो, हुमा कुरैशी ने इस बात पर किया खुलासा

Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
सार

Huma Qureshi on Character: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में महिलाओं के संघर्ष पर बात की है। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन
Actress Huma Qureshi reveals a director asks her to take younger roles in fims
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

विस्तार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखी है। हुमा ने चुनौतियों के बावजूद अपने करियर को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाने के अपने फैसले पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में हमेशा से एक गेटकीपिंग रही है, और यह किसी एक व्यक्ति या एजेंसी से नहीं आती। यह गेटकीपिंग सामूहिक रूप है। 

विज्ञापन

मायूस नहीं हैं हुमा
इंडिया टुडे से बातचीत में हुमा ने कहा 'बॉलीवुड में एक बाहरी और एक महिला के तौर पर मेरा करियर बहुत आसान नहीं रहा है। आज के दिन भी कई कमरे हैं, जहां तक मेरी पहुंच नहीं है। कई रोल्स हैं जो मैं निभा सकती हूं लेकिन लोग मुझे नहीं बुलाते। तो मैं क्या करती हूं? क्या मैं घर पर बैठ कर रोती हूं और ये कहती हूं कि मुझे मौका नहीं मिला? क्या मैं इसका रोना रोती हूं?'
Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Huma Qureshi reveals a director asks her to take younger roles in fims
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

कम उम्र का किरदार निभाने पर दबाव
हुमा कुरैशी ने एक कास्टिंग डायरेक्टर से जुड़ी घटना का जिक्र किया जिसने उन्हें बड़ी महिलाओं के किरदान निभाने से मना किया औ इसके बजाए युवा किरदार निभाने का आग्रह किया। 
हुमा कुरैशी ने बताया 'महारानी और तरला की कामयाबी के बाद, एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे फोन करके कहा 'आप बहुत खूबसूरत महिला हैं। आप इन किरदारों को निभाकर खुद को बूढ़ा क्यों दिखा रही हो? ऐसे बहुत से दूसरे निर्माता हैं जो आपके साथ काम करना चाहते हैं। कम उम्र के किरदार निभान की कोशिश करें।' 
हुमा ने आगे कहा मैंने सोचा 'कम उम्र के किरदार निभाने का बोझ हमेशा लड़कियों पर ही क्यों पड़ता है? हमसे क्यों उम्मीद क्यों की जाती है कि हम अपनी उम्र से कम उम्र की दिखने की कोशिश करें?
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उन कलाकारों पर रखी राय, जो भारत-पाक संघर्ष पर रहे चुप, कहा- फौजी की बेटी हूं...

विज्ञापन

हुमा कुरैशी की लोगों को सलाह
हुमा ने आगे कहा 'मैंने पेड़ों के पास नाचने गाने का अपना काम किया है, लेकिन अगर कोई बढ़िया स्क्रिप्ट मेरे पास आती है, तो क्या मुझे सिर्फ इसलिए मना कर देना चाहिए क्योंकि मैं अपने से कुछ साल बड़े किसी किरदार को निभाने से डरती हूं?'
कुरैशी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं या तो कॉस्मेटिक सर्जरी करवा सकती हैं और किरदार के लिए इंतजार कर सकती हैं या अच्छी स्क्रिप्ट पेश करने वाले फिल्म निर्माताओं के साथ सक्रिय रुप से सहयोग का विकल्प चुन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed