फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Imran Khan to reunite with Vir Das for Happy Patel produced by Aamir Khan

Imran Khan: नौ साल बाद फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं इमरान? वीर दास के साथ इस फिल्म में दिखेगी जुगलबंदी

Mon, 29 Apr 2024 11:56 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

अभिनेता इमरान खान अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात बॉलीवुड के चॉकेलेटी ब्वॉय बन गए थे। फिलहाल वह लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Actor Imran Khan to reunite with Vir Das for Happy Patel produced by Aamir Khan
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे वक्त तक फिल्मी पर्दे से दूर रहे अभिनेता इमरान खान एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बता दें कि इमरान खान एक समय पर बॉलीवुड के आगामी सुपरस्टार के तौर पर देखे जा रहे थे। वह पहली बार मुख्य भूमिका में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में नजर आए थे। फिल्म में इमरान खान को काफी पसंद भी किया गया था।

विज्ञापन


कॉमेडियन वीर दास करेंगे निर्देशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इमरान खान फिल्मों में वापसी करने का मन बना लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण उनके मामा आमिर खान कर रहे हैं। वहीं, कॉमेडियन सह अभिनेता वीर दास इस फिल्म से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करेंगे। कहा जा रहा है कि इससे पहले वह एक वेब सीरीज में नजर आने वाले थे, लेकिन वह सीरीज फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।
विज्ञापन

Irrfan Khan: पत्नी सुतापा के लिए जीना चाहते थे इरफान, बच्चों की फिक्र में आखिरी वक्त में कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'हैप्पी पटेल' की भूमिका में दिखेंगे
अभिनेता की फिल्मी पर्दे पर वापसी की खबरों से उनके फैंस में काफी उत्साह है। लंबे समय से उनके फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म का नाम 'हैप्पी पटेल' बताया जा रहा है। फिल्म में वह 'हैप्पी पटेल' नाम के व्यक्ति का किरदार करेंगे। यह फिल्म इमरान की पुरानी फिल्मों के जैसी ही होगी, जिसमें कॉमेडी का तड़का नया होगा।फिल्म को कॉमेडियन सह अभिनेता वीर दास निर्देशित करेंगे। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी। वीर और इमरान इससे पहले फिल्म 'डेल्ही बेली' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में भी उनके मामा आमिर खान निर्माता थे।
Diljit Dosanjh: वैंकूवर स्टेडियम में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ ने बताई दिल की बात, फैंस हुए इमोशनल

आखिरी बार कंगना के साथ आए थे नजर
इमरान खान ने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी नजर आई थीं। फिल्म के रिलीज के साथ ही वह बॉलीवुड के नए चॉकलेटी ब्वॉय बन गए थे। हालांकि, फिल्मों को लेकर अपने चयन और लगातार फ्लॉप फिल्में देने की वजह से उनका करियर लंबा नहीं चल सका। वह आखिरी बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ चर्चित अदाकारा कंगना रनौत भी नजर आई थीं।
Parineeti Chopra: कभी बॉलीवुड कलाकारों के लिए कॉफी आर्डर करती थीं परिणीति, बनना चाहती थीं इन्वेस्टमेंट बैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed