फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chamkila Actor Diljit Dosanjh emotional post creating history Vancouver says no one would have come to my show

Diljit Dosanjh: वैंकूवर स्टेडियम में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ ने बताई दिल की बात, फैंस हुए इमोशनल

Mon, 29 Apr 2024 11:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर स्टेडियम में परफॉर्म में इतिहास रच दिया। अभिनेता और गायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।  

विज्ञापन
Chamkila Actor Diljit Dosanjh emotional post creating history Vancouver says no one would have come to my show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'चमकीला' में अपनी दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत चुके दिलजीत दोसांझ ने अब वैंकूवर के लोगों का दिल भी जीत लिया है। आज दिलजीत अपने काम की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हो चुके हैं। पंजाबी सिंगर दिलजीत ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन इतिहास रच दिया है। वह पंजाबी संगीत को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। सिंगर ने कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में 55 हजार से ज्यादा लोगों के बीच परफॉर्म करके एक नई उपलब्धि हासिल की। दिलजीत ने अपने परफॉर्म की झलकियां सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया साथ ही अभिनेता ने अपने दिल की बात बताई। 
विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ की दिल की बात
दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के बीसी प्लेस स्टेडियम में 54000 से अधिक लोगों के बीच लाइव परफॉर्म कर नया इतिहास रच दिया है। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं दिलजीत। दिलजीत ने अपने गाने के जरिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ''ना रूप, ना रख, ना रंग किच।'' इसके साथ ही दिलजीत ने कहा, ''ये वो है जिसे गुरू नानक ने खुश रहने का आर्शीवाद दिया है। उनके ही आर्शीवाद से आज यह सभी लोग इस स्टोडियम तक आ पहुंचे हैं। अगर उनकी इच्छा नहीं होती तो कोई भी इस शो तक नहीं पहुंच पाता।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)



फैंस के इमोशनल पोस्ट
काले रंग की पंजाबी ड्रेस में दिलजीत ने जब अपने एल्बम 'गोट' के हिट गाने पेश किए तो लोग उत्साह से भर गए। उनकी इस जबरदस्त परफॉर्मेंस को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स के रूप में सम्मान, प्यार और प्रशंसा मिल रही है। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा, ''हम लोग दिलजीत दोसांझ की दुनिया में रह रहे हैं।'' निर्माता रिया कपूर ने दिलजीत का साथ देते हुए कहा, ''भगवान का बच्चे हो दिलजीत, बहुत सारा प्यार।'' इसके अलावा भी कई हस्तियां और दिलजीत के फैंस उन्हें लगातार कमेंट के जरिए शुभकामानाएं दे रहे हैं। एक फैन ने दिलजीत के लिए लिखा, ''इंसान के रूप में भगवान आ गए हैं।'' एक और फैन ने लिखा, ''पंजाबी माइकल जैक्सन।'' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Downtown Bhangra (@downtown.bhangra)



अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलजीत ने रियल पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई। फिल्म 'चमकीला'  में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आईं। परि ने इस फिल्म में चमकीला की पत्नी अमरजोत सिंह की भूमिका निभाई थी। प्रसिद्ध गायक अमर सिंह चमकीला, जिनकी दुखद हत्या कर दी गई थी। ये मूवी उनकी लाइफ पर बनी एक बायोपिक है।

Naga Chaitanya Pooja Hegde: पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आएंगे नागा चैतन्य, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed