{"_id":"66462c2bb1ea3475910e2a78","slug":"academy-award-winner-actor-nicolas-cage-will-be-seen-as-spider-man-noir-in-the-live-action-series-noir-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noir: लाइव एक्शन सीरीज 'नॉयर' में नजर आएंगे निकोलस केज, स्पाइडर-मैन नॉयर का दिखेगा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Noir: लाइव एक्शन सीरीज 'नॉयर' में नजर आएंगे निकोलस केज, स्पाइडर-मैन नॉयर का दिखेगा जलवा
Thu, 16 May 2024 09:25 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 09:25 PM IST
सार
निकोलस केज की आने वाली सीरीज का एलान हो चुका है। निकोलस जल्द ही 'नॉयर' में नजर आएंगे, जो मार्वल की कॉमिक 'स्पाइडर-मैन नॉयर' पर आधारित होगी।
विज्ञापन
निकोलस केज
- फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudios
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर विजेता अभिनेता निकोलस केज के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी आने वाली सीरीज का एलान हो चुका है। निकोलस जल्द ही 'नॉयर' में नजर आएंगे। यह सीरीज मार्वल की कॉमिक स्पाइडर-मैन नॉयर पर आधारित होगी। यह एक लाइव एक्शन सीरीज है, जिसे एमजीएम+ और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा, लेकिन प्राइम वीडियो से पहले इसे एमजीएम+ पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा
विज्ञापन
'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' में आवाज दे चुके हैं निकोलस
'नोयर' में 1930 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि निकोलस केज इससे पहले साल 2018 की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' में अपनी आवाज दे चुके हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि इस सीरीज में मार्वल के कौन-कौन से किरदार शामिल होंगे। आपको बता दें कि सोनी के पास स्पाइडर मैन फ्रैंचाइजी के 900 से ज्यादा किरदारों के राइट्स हैं।
Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा
सोनी और मार्वल का है दूसरा प्रोजेक्ट
सीरीज के पहले दो एपिसोड का निर्देशन हैरी ब्रैडबीर करेंगे। इस सीरीज का निर्माण सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। यह सोनी और मार्वल का दूसरा प्रोजेक्ट है। इस सीरीज के कार्यकारी निर्माता ओरेन उजील और स्टीव लाइटफुट हैं। निकोलस केज के फैंस इस सीरीज के एलान से बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वे इसे बेसब्री से देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Fahadh Faasil: फहद फाजिल की नई फिल्म का एलान, 'दृश्यम' के निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ अभिनेता ने मिलाया हाथ