Fahadh Faasil: फहद फाजिल की नई फिल्म का एलान, 'दृश्यम' के निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ अभिनेता ने मिलाया हाथ
'आवेशम' की सफलता का लुत्फ उठा रहे साउथ अभिनेता फहद फाजिल ने अब अपनी एक और नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 'दृश्यम' के निर्देशक के साथ हाथ मिलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता फहद फाजिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आवेशम' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। साथ ही वे 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता की नई फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है, जिसके बाद से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
शांति मायादेवी लिखेंगी पटकथा
फहद फाजिल ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निमार्ण ई4 एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। अभी इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बिना शीर्षक वाली इस फिल्म के जरिए फहद फाजिल और जीतू जोसेफ पहली बार साथ काम कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म की कहानी शांति मायादेवी लिख रही हैं।
Associating Jeethu Joseph and Fahadh Faasil, produced by E4 Entertainment, written by Santhi Mayadevi !!@jeethu4ever #FahadhFaasil #SanthiMayadevi @cvsarathi @e4echennai @E4Emovies pic.twitter.com/MazthC4omW
— E4 Entertainment (@E4Emovies) May 16, 2024
Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा
फिल्म के बारे में अन्य जानकारी
फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू के बारे में जानकारी निर्माताओं के जरिए जल्द ही साझा की जाएगी। जीतू की 'दृश्यम 2' में वकील की भूमिका निभाने वाली शांति ने निर्देशक की हालिया फिल्म 'नेरू' लिखी थी। मोहनलाल और अनस्वरा राजन अभिनीत कोर्ट रूम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जीतू जोसेफ के साथ पहली बार काम करने को लेकर फहद फाजिल भी उत्साहित हैं।
Zubeen Garg: कॉन्सर्ट में जुबीन गर्ग को किस करने पर महिला पुलिसकर्मी निलंबित, गायक ने किया बचाव
फहद की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें फहद फाजिल की फिल्मों के बारे में तो फहद फाजिल 'आवेशम' की सफलता के बाद अब वर्तमान में अल्थफ सलीम द्वारा निर्देशित 'ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन, ध्यान श्रीनिवासन और लाल भी हैं। फहद फाजिल अल्लू अर्जुन के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' में भी दिखाई देंगे। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फहद की एक्शन कॉमेडी 'आवेशम' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई। यह फहद के करियर की सबसे बड़ी हिट है।
Anu Malik: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है 'सन सनाना', अनु मलिक ने बताई गाने के बनने की कहानी