फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhota Bheem And the curse of damyaan Trailer out tomorrow super villain also revealed anupam kher

Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा

Thu, 16 May 2024 07:37 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 16 May 2024 07:37 PM IST
सार

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। इस लाइव एक्शन फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के सुपर विलेन ‘दमयान’ का भी खुलासा कल हो सकता है। 

 

विज्ञापन
Chhota Bheem And the curse of damyaan Trailer out tomorrow super villain also revealed anupam kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

‘छोटा भीम’ कार्टून का नाम तो आप सभी ने सुना होगा और देखा भी होगा। इस कार्टून की लोकप्रियता बच्चों में बहुत है। अब ‘छोटा भीम’ का एक्शन और ड्रामा बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। अनुपम खेर अभिनीत लाइव एक्शन फिल्म  'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। बच्चों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान भी मौजूद होंगी। 

विज्ञापन

 

फराह खान ने साझा की स्टोरी

बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, फिल्म का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा।  

विज्ञापन

Films On Cricket: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले क्रिकेट पर बनीं ये फिल्में, जमकर हुई चौके-छक्के की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुपर विलेन का होगा खुलासा

ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माताओं ने फिल्म के सुपर विलेन ‘दमयान’ को भी सामने लाने की योजना बनाई है। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा किया था। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 

‘दमयान’ से ढोलकपुर को बचाएगा ‘छोटा भीम’

कुछ दिनों पहले अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘छोटा भीम अब बड़े पर्दे पर छोटा भीम और उसके साथियों से जुड़े, जो ढोलकपुर को दमयान के आतंक से बचाएंगे।’ फिल्म में अनुपम खेर ‘गुरु शंभू’ और मकरंद देशपांडे ‘स्कंधी’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजीव चिलाका ने किया है और इसका निर्माण राजीव चिलाका और मेघा चिलाका ने किया है। फिल्म की कहानी को नीरज विक्रम ने लिखा है। 
Zubeen Garg: कॉन्सर्ट में जुबीन गर्ग को किस करने पर महिला पुलिसकर्मी निलंबित, गायक ने किया बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed