फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A Fan ran 1500 km from Delhi to Mumbai just to meet Fateh actor Sonu Sood starring Jacqueline Fernandez

Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई

Tue, 30 Apr 2024 03:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Apr 2024 03:19 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अभिनय के अलावा अपने सामाजिक कार्यों की वजह से भी काफी जाने जाते हैं। इस वजह से उनके फैंस उनसे काफी प्यार भी करते हैं। हाल में ही एक फैन 1500 किमी दौड़कर उनसे मिलने पहुंचा। 

विज्ञापन
A Fan ran 1500 km from Delhi to Mumbai just to meet Fateh actor Sonu Sood starring Jacqueline Fernandez
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। उन्हें अभिनय के अलावा उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई बेसहारा लोगों की मदद की थी। इसके अलावा वह लगातार अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। अपने जिंदादिली और मददगार स्वभाव की वजह से उनके फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। हाल में ही एक फैन 1500 किलोमीटर दौड़कर उनसे मिलने दिल्ली से मुंबई पहुंचा।

विज्ञापन


1500 किमी दौड़ कर मिलने पहुंचा फैन
अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए उनके फैंस काफी कुछ करते हैं। फैंस की दीवानगी से जुड़ी इस तरह की खबरें हमें लगातार पढ़ने-सुनने को मिलती रहती हैं। हाल में ही अभिनेता सोनू सूद के एक फैन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक, महेश नाम के एक फैन ने अभिनेता से मिलने के लिए 1500 कि.मी. की दौड़ लगाई है। उसने दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी दौड़कर तय की है। फैन का अपने चहेते कलाकार के प्रति इतना समर्पण दर्शाता है कि लोग उन्हें किस कदर प्यार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैन से मिल सोनू ने खिंचाई तस्वीर
सोनू सूद ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने फैन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर क्रेजी फैन और सोनू सूद की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसमें सोनू अपने फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैन ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। उसके टीशर्ट पर लिखा है, "इंडिया गेट (दिल्ली) से गेटवे ऑफ इंडिया ( मुंबई) दौड़- 1500 कि.मी.। वास्तविक नायकों को श्रद्धांजलि"। अभिनेता के लिए इस तरह का अविश्वसनीय प्रेम और समर्पण दिखाता है कि उनके फैंस उनका काफी सम्मान करते हैं। 
Ranveer Singh: 'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते नजर आए रणवीर और देवी श्री प्रसाद, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

'फतेह' में आएंगे नजर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द हीं पर्दे पर एक साइबर अपराध से जुड़ी थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'फतेह'  है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भी नजर आएंगी। इस फिल्म को सोनू ने खुद निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में तकनीक प्रेमी के किरदार में नजर आएंगे, जो साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की मदद करेगा। 
Bollywood Directors: इन डायरेक्टर्स को बीच में ही छोड़नी पड़ी थी फिल्म, तीसरा नाम जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed