फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh and Devi Sri Prasad dancing at Samantha Ruth Prabhu song Oo Antava From Pushpa film

Ranveer Singh: 'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते नजर आए रणवीर और देवी श्री प्रसाद, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Tue, 30 Apr 2024 01:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ वाला इंसान भी उनके रंग में ढल जाता है। एक ताजा वीडियो में साउथ के स्टार संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद, रणवीर के साथ ऊ अंतवा गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Devi Sri Prasad dancing at Samantha Ruth Prabhu song Oo Antava From Pushpa film
रणवीर सिंह और देवी श्री प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी श्री प्रसाद तेलुगु और तमिल सिनेमा के सुपरहिट संगीत निर्देशक एवं गीतकार हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया है। उनके गीतों पर मोहनलाल, अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े अभिनेता थिरक चुकें हैं। साउथ फिल्मों में देवी एक बड़ा नाम हैं। हाल में ही उन्होंने विश्व नृत्य दिवस के मौके पर रणवीर सिंह से संबंधित एक पोस्ट साझा किया। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है। लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


'ऊ अंतवा' पर किया डांस
देवी श्री प्रसाद साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' में भी संगीत निर्देशन कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने विश्व नृत्य दिवस के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो साझा की। इसमें दोनों 'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर, सामंथा के ओरिजिनल डांस स्टेप्स की नकल करते नजर आ रहे हैं। इसमें तुरंत देवी भी जुड़ जाते हैं और दोनों साथ मिलकर इस गाने पर डांस करने लगते हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Devi Sri Prasad (@thisisdsp)

विज्ञापन
विज्ञापन

देवी श्री प्रसाद ने साझा की वीडियो
रणवीर के साथ अपनी डांस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, विश्व नृत्य दिवस की शुभकामनाएं.. मैं विश्वास करता हूं कि अगर आप उदास हैं तो डांस कीजिए, अगर आप खुश हैं तो डांस कीजिए। शंकर सर की बेटी की इस रिसेप्शन उत्सव से इतनी प्यारी यादें देने के लिए रणवीर भाई आपका धन्यवाद। 'पुष्पा' में बेहतरीन संगीत निर्देशन के लिए उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुका है। पुष्पा की अगली कड़ी 'पुष्पा 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के नवाबजादे ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट से ही फैंस के बीच मचाई खलबली
एटली के साथ भी कर चुके हैं डांस
निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या शंकर की शादी के दौरान भी एक ऐसी ही वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में अभिनेता रणवीर सिंह और जवान के निर्देशक एटली कुमार डांस करते दिखे थे। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का मुकाबला करते नजर आ रहे थे। दोनों ने 'ततड़-ततड़', 'लुंगी डांस' जैसे गानों पर डांस किया था।
Hari Hara Veera Mallu: रिलीज होने वाला है 'हरि हर वीरा मल्लू' का टीजर, जल्दी नोट करें तारीख और समय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed