{"_id":"61eec2df3e0a7b6db909e24c","slug":"weather-and-fog-increased-tension-more-than-33-train-delays-100-aircraft-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: खराब मौसम और कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, लगातार थाम रहा गति, 33 से ज्यादा ट्रेन लेट, 100 विमानों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: खराब मौसम और कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, लगातार थाम रहा गति, 33 से ज्यादा ट्रेन लेट, 100 विमानों पर असर
Mon, 24 Jan 2022 08:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:46 PM IST
सार
कोहरे की वजह से ट्रेन के साथ ही विमानों का उड़ान भी प्रभावित हो रही है। सोमवार को 33 से ज्यादा ट्रेन घंटों देरी से चली, जबकि 100 विमानों पर कोहरे का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम और कोहरा लगातार ट्रेन की गति को थाम रहा है। उत्तर भारत में बारिश और रेलवे ट्रैक पर घने कोहरे की वजह से ट्रेन परिचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस वजह से पिछले कई दिनों से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेन घंटों देरी से संचालित हो रही है।
इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें अधिकांश ट्रेनें नई दिल्ली से यूपी, बिहार, मुंबई, अमृतसर, पश्चिम बंगाल व असम की ट्रेन शामिल है। ट्रेन के साथ ही विमानों का उड़ान भी प्रभावित हो रहा है। फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से नोटम लागू है। इस वजह से विमान देरी से संचालित हो रहे हैं।
ट्रेनों के लगातार देरी से चलने की वजह से रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा करने से पहले वे अपने ट्रेन की समय-सारणी पता करके ही स्टेशन पहुंचे। ताकि उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सोमवार को 33 ट्रेनें कोहरे की चपेट में आई। इनमें मुख्य रूप से ठिठक-ठिठक कर चलने वाली ट्रेनों में बंद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
इसी तरह यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चली तो वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ भी ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, गया-आनंद विहार, मगध एक्सप्रेस, मुंबई-निजामुद्दीन राजधानी, रांची राजधानी, चैन्नई राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, भोपाल-नई दिल्ली समेत कई ट्रेन 1 से 3 घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात ढाई बजे से ही घने कोहरे की वजह से रनवे से विमानों का संचालन प्रभावित होने लगा। अल्प दृश्यता की वजह से विमानों का संचालन लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू करके लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से कराया गया। इस वजह से आवाजाही करने वाला विमान लगातार देरी से संचालित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी। सोमवार को 100 से अधिक विमान 15 मिनट से एक घंटे की देरी से संचालन किया गया।