{"_id":"6135eb40500519240c1cbf8e","slug":"two-members-of-bikers-gang-arrested-recovered-chain-bike-and-cash-accused-uncle-nephew-among-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आरोपी आपस में मामा-भांजे, चेन-बाइक समेत नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आरोपी आपस में मामा-भांजे, चेन-बाइक समेत नकद बरामद
Mon, 06 Sep 2021 03:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विपिन और अंकुर कुमार हैं। आरोपी विपिन हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला है। वह एमबीए कर चुका है, जबकि दूसरा आरोपी अंकुर मेरठ निवासी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मुरादाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में मामा-भांजे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विपिन और अंकुर कुमार हैं। आरोपी विपिन हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला है। वह एमबीए कर चुका है, जबकि दूसरा आरोपी अंकुर मेरठ निवासी है। इनका तीसरा साथी शुभाकर फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 3 सितंबर की सुबह एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले 24 अगस्त को राम गंगा विहार में बुजुर्ग राजेश से चेन छीनी थी। 27 जुलाई को मझोला थाना क्षेत्र में फैमिली मार्ट पर सामान खरीद रही महिला की चेन छीनी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से एक चेन और 75 हजार रुपये के अलावा घटनाओं में इस्तेमाल की गई एवेंजर बाइक बरामद की है। सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।