फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transgender hearing will now be held in Delhi Women's Commission

दिल्ली महिला आयोग में अब ट्रांसजेंडर की भी होगी सुनवाई

Tue, 02 Jul 2019 05:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Transgender hearing will now be held in Delhi Women's Commission
दिल्ली महिला आयोग में अब ट्रांसजेंडर की सकेंगी शिकायत - फोटो : Social Media

दिल्ली महिला आयोग में अब ट्रांसजेंडर भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंच सकेंगे। आयोग ने 1 जुलाई से ट्रांसजेंडर सेल का गठन किया है। यह सेल ट्रांसजेंडरों के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव की शिकायतों को देखेगा और इनके लिए समाज में जागरूकता पैदा करेगा। इस साल मार्च में महिला सुरक्षा पदयात्रा के दौरान आयोग ने इस सेल को बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


बीते 29 जून को आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग की सदस्य प्रोमिला गुप्ता के साथ ट्रांसजेंडर समाज के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुना था। साथ ही सेल के लिए उनसे सुझाव भी मांगे गए थे। मुलाकात में इस समाज के लोगों ने सुरक्षा के विषय में चिंता जताई थी। साथ ही लोगों की उनके बारे में सोच और पुलिस के साथ अपने कड़वे अनुभव बताए थे।
विज्ञापन


साथ ही सुझाव दिया था कि सेल में इस समाज के लोगों से भी परामर्श लिया जाए। इसे आयोग ने मानते हुए ट्रांसजेंडर समाज के साथ-साथ एलजीबीटीक्यू समाज के लोगों की भी सेल चलाने में सहायता लेने का फैसला किया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह सेल ट्रांसजेंडर और एलजीबीटीक्यू समाज के ऊपर हिंसा की शिकायतों को देखेगा। इनके लिए बिल भी लोकसभा में पास नहीं हुआ है। हम इनके लिए नीतिगत और जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed