फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Training of theft and snatching given in the academy of delhi

अकादमी में दी जाती है झपटमारी की ट्रेनिंग, उस्ताद की तलाश में भटक रही है पुलिस

Thu, 30 Jul 2020 06:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Training of theft and snatching given in the academy of delhi
झपटमार गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला

अब तक आपने इंजीनियरिंग, मेडिकल या किसी अन्य प्रतियोगिता से संबंधित अकादमी के बारे में ही सुना होगा, लेकिन शायद कभी यह नहीं सुना होगा कि अपराध की ट्रेनिंग देने के लिए भी अकादमी चलाई जाती है। जी हां, मध्य दिल्ली की दरियागंज थाना पुलिस ने झपटमारी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वह न्यू उस्मानपुर में चल रही एक्सप्रेस स्नैचिंग अकादमी के छात्र हैं। उनका गुरु अलाउद्दीन लड़कों को झपटमारी की ट्रेनिंग देता है। आरोपियों के पास से झपटे गए तीन मोबाइल, चोरी की चार बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी से 15 मामले सुलझे हैं। पुलिस ने दो दिन की रिमांड लेने के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि कुछ दिन से आउटर रिंग रोड से जवाहर लाल नेहरू मार्ग के आसपास झपटमारी हो रही थीं। इस बीच 20 जुलाई को राजघाट के पास बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल झपट लिया। दरियागंज थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से न्यू उस्मानपुर पहुंच गई। वहां इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व अन्य की टीम ने कई दिन नजर रखने के बाद 26 जुलाई को दो आरोपियों अजहरुद्दीन खान (20) और मो. आबिद (21) को न्यू उस्मानपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वह अलाउद्दीन नामक बदमाश के लिए काम करते हैं। अजहरुद्दीन बाइक चलाने की ट्रेनिंग लिए हुए है, जबकि आबिद पीछे बैठकर झपटमारी करने में एक्सपर्ट है। दोनों ने अलाउद्दीन की अकादमी में ट्रेनिंग ली है। अजहरुद्दीन बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ से प्रभावित है।

कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है
अलाउद्दीन उत्तर-पूर्वी दिल्ली का बदमाश है। उसके खिलाफ लूटपाट और चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। अलाउद्दीन न्यू उस्मानपुर में एक्सप्रेस स्नैचिंग अकादमी चलाता है, जिसमें झपटमारी की ट्रेनिंग देता है। स्नैचिंग की ट्रेनिंग लेने वालों को पहले कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है। युवकों को ही स्नैचिंग के लिए तैयार किया जाता है। अकादमी में आने वालों को सबसे पहले धूम फिल्म दिखाई जाती है। इसके बाद उन्हें झपटमारी के दौरान आड़ी-तिरछी बाइक चलाना, बाइक चोरी करना सिखाया जाता है।


सेना की तरह दी जाती है ट्रेनिंग
अलाउद्दीन सभी लड़कों को सेना या पुलिस की तरह फिजिकल ट्रेनिंग भी देता है। सभी को ऊंचे स्थान पर चढ़ने, वहां से कूदने और भागने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। दो से तीन माह ट्रेनिंग करने के बाद दो-दो लड़कों का ग्रुप बनाकर इनको झपटमारी के लिए भेज दिया जाता है। ज्यादातर लड़के वारदात को अंजाम देने के बाद माल लेकर अलाउद्दीन के पास पहुंचते हैं। बदले में अलाउद्दीन उनको उचित इनाम देता है। पिछले सप्ताह ही कोतवाली पुलिस ने अलाउद्दीन के दो गुर्गों को दबोचा था। पुलिस अलाउद्दीन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed