दिल्ली: थाली में फिर आएगी 'लाली', थोक बाजार में गिरे टमाटर के दाम, आने वाले दिनों में और राहत की उम्मीद
टमाटर की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। थोक मंडी में कीमतें 35 रुपये प्रति किलोग्राम से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं।
विस्तार
दिल्ली में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ओखला थोक सब्जी बाजार में एक टमाटर विक्रेता ने बताया कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आयातित टमाटर की अपर्याप्त मात्रा के कारण कीमतें बढ़ गई थीं। हालांकि आपूर्ति सामान्य होने के साथ कीमतें 35 रुपये प्रति किलोग्राम से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं। आढ़ती कयास लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में दाम और कम हो जाएंगे।
Prices of tomatoes ease in Delhi
"Prices had soared due to heavy rain in many parts of India & insufficient quantity of imported tomatoes. With supplies returning to normal, rates have fallen to Rs 35/kg-Rs 40/kg," says a tomato seller at Okhla wholesale vegetable market pic.twitter.com/JTzljq4M3i— ANI (@ANI) November 27, 2021विज्ञापन
उधर, अमरोहा के एक किसान ने कहा कि टमाटर की बढ़ी कीमतों से अक्तूबर की बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। बारिश और बाढ़ ने फसल बर्बाद कर दी थी, लेकिन स्थिति में सुधार हो रहा है। पहले टमाटर की एक टोकरी 300 रुपये में बिकती थी, लेकिन अब हम इसे 1200 रुपये से 1400 रुपये में बेचते हैं।
High tomato prices help growers recover losses caused by October rain in Amroha
— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2021
"Rainfall & floods ruined the harvest but the situation is improving. Earlier, a crate of tomatoes used to be sold at Rs 300, now we sell it at around Rs 1,200-Rs 1,400," says a tomato farmer pic.twitter.com/YwemJ5iIcB