फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prime minister rally today in delhi

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की धन्यवाद रैली, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Sun, 22 Dec 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
prime minister rally today in delhi
रामलीला मैदान, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजधानी सहित देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच कड़ी सुरक्षा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


उधर, आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर शनिवार को रैली स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद ने अपने कुछ आतंकियों को दिल्ली भेज दिया है। इसे लेकर पूरी राजधानी में अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह बेरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री दोपहर 12:40 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। रैली दिल्ली की 1731 अनाधिकृत कॅालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए की जा रही है। इसके लिए मैदान में 80/40 फुट का बड़ा स्टेज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर 30 प्रमुख नेता, जिसमें केंद्रीय मंत्री, चुनाव प्रभारी, प्रदेश भाजपा प्रभारी, सांसद, मेयर समेत अन्य प्रदेश प्रभारी बैठेंगे। स्टेज के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।


अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने के लिए 11 लाख हस्ताक्षर करवाए गए हैं, जो पत्र के रूप में पीएम को सौंपे जाएंगे। रैली में प्रधानमंत्री के अलावा एनडीए से जुड़े अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रामलीला मैदान और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed