{"_id":"5d9f94538ebc3e93d96595a5","slug":"son-fined-for-killing-mother-ashram-news-noi46654702","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के बर्ताव से तंग आकर युवक ने दी बदमाश को हत्या की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के बर्ताव से तंग आकर युवक ने दी बदमाश को हत्या की सुपारी
Fri, 11 Oct 2019 06:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार इलाके में अपनी मां के बर्ताव से परेशान होकर एक बेटे ने बदमाश को घर में लूटपाट के दौरान मां की हत्या करने की सुपारी दे दी। वारदात के लिए उसने मंगोलपुरी थाने के घोषित बदमाश को पचास हजार रुपये दे दिए, लेकिन वारदात वाले दिन महिला हिम्मत दिखाकर बदमाशों से भिड़ गई। उसके शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने एक नाबालिग बदमाश को दबोच लिया, जिसने खुलासा किया कि महिला के बेटे ने ही सुपारी दी थी।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक चापड़, दो कारें और दो मोबाइल बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त ए. कॉन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी राजेंद्र सिंह, मंगोलपुरी निवासी राहुल उर्फ मक्खी और महिला के बेटे पश्चिम विहार निवासी अंशु ढींगरा के रूप में हुई है। अंशु ढींगरा परिजनों के साथ जीएच ब्लॉक में रहता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अंशु ने खुलासा किया कि वह अपनी मां के बर्ताव से खुश नहीं था। उसे अपनी मां का कुछ लोगों से मिलना जुलना पसंद नहीं था। उसने इस बारे में अपने पिता को भी बताया था, लेकिन पिता ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। उसके बाद अंशु ने मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह अपने मेकेनिक दोस्त के जरिये मंगोलपुरी थाने के घोषित बदमाश राहुल से मिला। उसने बदमाश को मां की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी।
विज्ञापन
इसके अलावा उसने बदमाश को बताया कि घर से जो कैश व जेवरात मिलेगा, वह भी बदमाशों के होंगे। सौदा होने के बाद सही समय का इंतजार किया जाने लगा। 6 अक्तूबर को अंशु की मां घर में अकेली थी। अंशु ने इस बात की जानकारी राहुल को दे दी। राहुल, मंगल और एक नाबालिग वारदात को अंजाम देने के लिए अंशु के घर पहुंचे, लेकिन महिला हिम्मत दिखाकर बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। लोगों ने नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल, राजेंद्र और अंशु को गिरफ्तार कर लिया।