फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three day session of Delhi Legislative Assembly from today

दिल्ली विधानसभा : तीन दिवसीय सत्र आज से, दोपहर दो बजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

Mon, 24 Feb 2020 05:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 05:30 AM IST
सार

विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शोएब इकबाल जो मटिया महल क्षेत्र से छठी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
Three day session of Delhi Legislative Assembly from today
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र में विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। नई विधानसभा के लिए आप विधायक को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है, जो विधायकों को शपथ दिलाएंगे। दिल्ली विधानसभा में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सचिवालय नए सदस्यों के स्वागत की तैयारी में है।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शोएब इकबाल जो मटिया महल क्षेत्र से छठी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधायकों को एक-एक कर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। माना जा रहा है कि जिस तरह से सभी मंत्रियों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है ठीक उसी तरह से अध्यक्ष पद पर भी रामनिवास गोयल का बनना तय है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत तीन-चार प्रस्ताव रामनिवास गोयल को अध्यक्ष बनाने के लिए मिले हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव और उस पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप के जहां 62 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं तो वहीं भाजपा के महज 8 विधायक जीत दर्ज कर पाए हैं।


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया है। पिछले दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली सरकार की कैबिनेट को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed