{"_id":"5e372df08ebc3e4b471b938c","slug":"pistol-bought-before-7-year-for-brothers-marriage-ashram-news-noi489608360","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहीन बागः भाई की शादी में फायरिंग के लिए सात साल पहले खरीदी थी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बागः भाई की शादी में फायरिंग के लिए सात साल पहले खरीदी थी पिस्टल
Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी कपिल
- फोटो : अमर उजाला
बाग प्रदर्शन स्थल के पास जाकर गोली चलाने के आरोपी कपिल गुर्जर को पुलिस ने रविवार को साकेत कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी विजेता सिंह रावत के समक्ष पेश किया। वहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की पूछताछ में कपिल ने खुलासा किया है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल उसने 7 साल पहले अपने भाई सचिन की शादी में फायरिंग करने के लिए खरीदी थी।
विज्ञापन
तभी से पिस्टल उसके पास थी। पुलिस रिमांड पर उससे पूछताछ करेगी कि पिस्टल किससे और कितने में खरीदी। साथ ही, वह किसी संगठन से जुड़ा तो नहीं है। उधर, पुलिस ने कपिल के एक दोस्त को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया। उससे गहनता से पूछताछ के बाद भी कुछ हाथ न लगा तो पुलिस ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपिल के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। इसकी सीडीआर निकलवाने के साथ वीडियो और व्हाट्स ऐप ग्रुप की जांच की जा रही है। अब तक उसके किसी संगठन से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सीडीआर से पता लगाएगी कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
ऐसा तो नहीं कि किसी ने उसे भड़काकर ऐसा करने को कहा हो। पूछताछ में कपिल ने खुलासा किया कि 16 फरवरी को उसके कजिन की शादी है। इसके लिए खरीदारी करने उसे लाजपत नगर जाना पड़ता था। उसके दूध की सप्लाई भी दक्षिण दिल्ली में है। शाहीन बाग का रास्ता बंद होने के कारण उसे डीएनडी से होकर आना पड़ रहा था।
इसमें रोज कई घंटे खराब हो रहे थे। इसी वजह से वह काफी परेशान था। उसने गुस्से में आकर ही गोली चलाई थी। हालांकि, गोली चलाने से पहले कपिल के नारेबाजी करने से पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वह किसी संगठन से जुड़ा है या फिर उसने किसी के भड़काने पर ऐसा कदम उठाया।