{"_id":"5ef2557c8ebc3e431314a53e","slug":"opd-to-start-tomorrow-in-aiims-was-closed-for-three-months-ashram-news-noi519035545","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में कल से शुरू होगी ओपीडी, तीन महीने से थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में कल से शुरू होगी ओपीडी, तीन महीने से थी बंद
Wed, 24 Jun 2020 04:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण करीब तीन महीने से बंद दिल्ली एम्स की ओपीडी अब खुलने को तैयार है। 25 जून से एम्स की ओपीडी पहले की तरह फिर से शुरू होगी। इसे लेकर प्रबंधन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
एम्स के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 जून से एम्स में ओपीडी सेवाएं बहाल होंगी। एम्स के न्यू ओपीडी ब्लॉक में मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते पहले से तय सर्जरी और ओपीडी को रोक दिया गया था।
हालांकि लॉकडाउन में आपातकालीन सेवाएं और उपचाराधीन मरीजों के लिए टेलीकम्युनिकेशन सेवाएं जारी रखी गई थीं, जिनकी मदद से हजारों मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली एम्स में अब तक 1300 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी और उनके परिजन कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसे लेकर प्रबंधन भी थोड़ी परेशानी में है, क्योंकि फिर से चिकित्सीय सेवाएं शुरू करने के लिए स्टाफ का आना भी जरूरी है।
हालांकि एम्स प्रबंधन का कहना है कि इनमें से 75 फीसदी स्टाफ वापस काम पर आ चुका है। दिल्ली एम्स में ट्रॉमा सेंटर और झज्जर कैंपस को कोविड विशेष बनाया हुआ है। वहीं प्राइवेट न्यू वार्ड और बर्न एवं प्लास्टिक ब्लॉक की दो मंजिल को कोरोना वायरस के लिए आरक्षित किया है।