{"_id":"5d2a206e8ebc3e6c9f0f71a3","slug":"old-man-killed-ashram-news-noi448963826","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पचास रुपये नहीं देने पर बुजुर्ग की ईंट मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पचास रुपये नहीं देने पर बुजुर्ग की ईंट मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2019 06:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पचास रुपये नहीं देने पर बदमाश ने सिर पर ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त शिव विहार निवासी बक्शी (85) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को बक्शी ने उत्तम नगर के साप्ताहिक बाजार में अपनी रेहड़ी लगाई। कुछ देर बाद मुकेश नाम का एक युवक वहां पहुंचा और बुजुर्ग से रेहड़ी लगाने के एवज में 50 रुपये की मांग की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया। लोगों को देखकर मुकेश वहां से चला गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद मुकेश फिर वहां पहुंचा और बुजुर्ग से रुपये मांगने लगा। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। मुकेश ने बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और पास ही पड़े ईंट उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार तड़के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन