फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newborn daughter drowned in a tub in search of son

दिल्ली: बेटे की चाह में नवजात बेटी को टब में डुबोकर मारा, हुआ गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 02:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Newborn daughter drowned in a tub in search of son
युवक गिरफ्तार (सांकेतक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

21वीं सदी की बेटियां भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन पुरुष प्रधान समाज में उनके प्रति रूढ़िवादी परंपरा अभी भी हावी है। बेटे की चाह में एक पिता ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। उसने ना सिर्फ अपनी 21 दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, बल्कि उसे पानी के टब में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके का है। किरण (23) अपने परिवार के साथ एफ/232, विश्वास पार्क, उत्तम नगर में रहती है। 26 अप्रैल 2018 को उसकी शादी मुकेश उर्फ गोलू (26) से हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। 16 अगस्त 2019 को किरण ने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। अभी उसका नामकरण नहीं हुआ था, लेकिन परिजन उसे प्यार से लाली कहने लगे।
विज्ञापन


इधर, बेटी के पैदा होने के बाद से ही मुकेश काफी नाराज था। वह बेटा चाहता था। घर आने के कुछ दिनों बाद किरण ने आराम करने की बात कर अपने मायके जाने की बात की। इस बात पर मुकेश और नाराज हो गया। आरोप है, शुक्रवार शाम मुकेश नवजात बच्ची को लेकर अपने मकान की छत पर चला गया। काफी देर तक जब वह बच्ची को लेकर नीचे नहीं आया तो किरण चिंतित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छत पर जाने के लिए सीढ़ियों पर गई तो वहां दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन मुकेश ने दरवाजा नहीं खोला। इस बीच किरण के जेठ की बेटी बबीता भी वहां आ गई। करीब 30 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला तो किरण ने देखा कि बच्ची छत पर पड़े गद्दे पर बेसुध पड़ी थी। आरोपी मुकेश ने कहा कि उसने लाली को गला घोंटने के बाद पानी में डुबोकर मार दिया है।


मामले की सूचना किरण ने पुलिस को दी। नवजात को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed