{"_id":"92fa649e8675921781075d6a451e6b92","slug":"young-brigade-also-jumped-into-the-fray-promotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग ब्रिगेड भी प्रचार मैदान में कूदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग ब्रिगेड भी प्रचार मैदान में कूदे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कोई जनसभा आयोजित कर रहा है तो कोई पदयात्रा निकाल रहा है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के इस अभियान में यंग ब्रिगेड भी मैदान में है। युवाओं को लुभाने के लिए पार्टियों से जुड़े छात्र संगठन अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।
नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, बाहरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कॉलेजों में छात्र विंग के जरिए युवा वोटरों को पार्टी से जोड़ने की कोशिशें हो रही हैं।
चुनाव प्रचार पूरे जोर पर है। ऐसे में छात्र संगठन भी पीछे नहीं हैं। यंग ब्रिगेड अपनी पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन से लेकर सोशल मीडिया का भी जिम्मा संभाले है।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने बताया कि संगठन दो तरह से काम कर रहा है। एक ओर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यूथ फॉर चेंज अभियान शुरू किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं यूथ फॉर चेंज कैंपेन के तहत बाइक रैली, संपर्क अभियान, युवा सम्मेलन और रॉक बैंड शो आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली में रॉक बैंड शो हुआ। शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली में इसके जरिए वोट की महत्ता बताई जाएगी।
एनएसयूआई के प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि डूसू से निकलकर अमृता धवन और रागिनी नायक चुनावी समर में हैं। इसके साथ ही कई युवा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
युवाओं को जोड़ने के लिए एनएसयूआई ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है।
खासकर डोर टू डोर कैंपेन के जरिए प्रत्याशी के प्रचार के साथ-साथ उसकी उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से एमटीवी वीजे रघु राम दिल्ली विवि के विभिन्न कॉलेजों में पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं।