फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   three people including Jamia student got suicide

जामिया की छात्रा समेत तीन लोगों ने जान दी

Wed, 25 Sep 2013 02:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
three people including Jamia student got suicide

नई दिल्ली के ओखला इलाके में कुछ घंटों के अंतराल में अलग-अलग जगहों पर जामिया की छात्रा और महिला समेत तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


यह घटना सोमवार शाम साढ़े छह बजे से मंगलवार सुबह दस बजे तक सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ओखला फेस-एक के गोला कुआं में रहने वाली जामिया की छात्रा हिमांजली (22) ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे घर में फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि वह एक युवक से प्यार करती थी, जबकि वह उसकी अनदेखी कर रहा था। इससे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।

वहीं गोला कुआं इलाके में ही सोमवार रात करीब सात बजे अरविंद्र (19) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह टेलरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह किसी युवती से प्यार करता था। युवती उसे छोड़कर चली गई थी।

तीसरी घटना में अंजू (28) पति और तीन बच्चों के साथ ओखला के मानव कल्याण विहार में रहती थी। नौ साल पहले उसकी शादी पूरन से हुई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे अंजू डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। अंजू ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस अंजू को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed