{"_id":"de1b9cac4e1f6a850c2e0d0eccfe8e0f","slug":"three-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत तीन की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में तीन अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। बुजुर्ग मणिपुर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने आए थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मणिपुर निवासी राशि (65) का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। वह कोटला मुबारकरपुर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उनका शव अस्पताल के सामने स्थित स्टाफ क्वाटर की सर्विस लेन में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार शाम को अमर मार्केट के पास पीर बाबा रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पवन (27) की मौत हो गई।
पवन परिवार के जैतपुर के सौरभ विहार में रहता था। पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद घायलावस्था में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं तीसरी घटना बाराखंभा थाना इलाके की है। बीके रेड लाइट के पास स्कूटर पर जा रहे पिता-पुत्र को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिता सुभाष चंद (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गिरीश घायल हो गया।
लाजवंती गार्डन निवासी सुभाष की दरियागंज में दुकान थी। दुर्घटना के समय पिता-पुत्र दुकान पर जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक हेमंत को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया गया है।