फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   star campaigner collect support for parties

स्टार प्रचारक जुटाएंगे दलों के लिए समर्थन

Tue, 19 Nov 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
star campaigner collect support for parties

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मैदान मारने के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जनता जनार्दन का समर्थन पाने के लिए पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की फौज उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने 40-40, जबकि आम आदमी पार्टी ने 17 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है।

स्टार प्रचारकों की इस फौज में शीर्ष नेताओं के अलावा अभिनेता, खिलाड़ी और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और जनता के बीच साख रखने वाले क्षेत्रीय नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस की कैबिनेट दिल्ली में मांगेगी समर्थन
पार्टी ने केंद्र सरकार के मुखिया और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 40 लोगों के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा सुशील कुमार शिंदे, कमलनाथ, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद, कृष्णा तीरथ, मुकुल वासनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के सभी बड़े नेता जैसे शीला दीक्षित, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, महाबल मिश्रा के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे।

इसके अलावा राजबब्बर, अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, कुमारी सैलजा, अशोत तंवर, अवतार सिंह भड़ाना के नाम सूची में हैं।

बीजेपी की सूची में कई बॉलीवुड अभिनेता
भाजपा ने चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इसमें भाजपा के संसदीय बोर्ड के वाजपेयी को छोड़कर सभी शीर्ष नेता-लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, वैंकेया नायडू, अनंत कुमार शामिल है।

इसके अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया है।

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, किरण खेर, हेमा मालिनी और टीवी कलाकार स्मृति ईरानी भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद, वरुण गांधी, राजीव प्रताप रूडी, मनोज तिवारी, भगत सिंह कोश्यारी, भुवनचंद्र खडूंरी भी सूची में शामिल हैं।

बसपा की सूची में मायावती सबसे बड़ा नाम
बसपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची दी है। इसमें मायावती सबसे बड़ा नाम है।

इसके अलावा बसपा की यूपी सरकार में मंत्री रह चुके नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर के अलावा पूर्व व मौजूदा विधायक शामिल हैं। इसमें सभी समुदाय के नेताओं को शामिल किया गया है।



केजरीवाल एंड टीम करेगी ‘आप’ का प्रचार
आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी सूची में अरविंद केजरीवाल, योगेंद्र यादव, मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास, शाजिया इल्मी, गोपाल राय, संजय सिंह के अलावा महाभारत में भीम का रोल अदा कर चुके प्रवीण कुमार का नाम मौजूद है।

इसके अलावा वह सभी प्रत्याशी, जो कि चुनाव लड़ रहे हैं। ये सभी राजधानी में पार्टी का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed