फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   music stars will land for AAP

‘आप’ के लिए उतरेंगे सुरों के सितारे

Thu, 21 Nov 2013 01:42 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
music stars will land for AAP

विपक्षी पार्टियों के स्टार प्रचारकों को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने टीम बॉलीवुड की तैयारी की है।

विज्ञापन


शनिवार को पार्टी सुरों की महफिल सजाने जा रही है। जंतर मंतर की शाम बॉलीवुड की करीब एक दर्जन नामचीन हस्तियों से गुलजार रहेगी।

पार्टी की कोशिश युवाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की है। खास बात यह कि पार्टी की टोपी एंट्री प्रोग्राम में पास के तौर पर इस्तेमाल होगी।

पार्टी ने मैराथन संगीत कार्यक्रम उसी शाम रखा है, जिस दिन भाजपा के स्टाप प्रचारक व प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


वहीं, अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली है। भीड़ जुटाने के लिए दोनों पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रैलियों की तैयारी कर रही हैं।

प्रचार के आखिरी चरण में दोनों स्टार प्रचारक दिल्ली के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश करेंगे।

इन्हीं के बीच आप ने ‘जीत की गूंज’ नामक कार्यक्रम रखा है। पार्टी का लाइव प्रोग्राम करीब छह घंटे का होगा।

इसमें विशाल भरद्वाज, जसबीर जस्सी, रब्बी शेरगिल, स्वानंद किरकिरे, रणवीर शोरी, एम. चैंग, श्रुति पाठक, शिल्पा रॉय, अदिति सिंह, मोहन-कोको समेत एक दर्जन से ज्यादा सितारे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे होगी। करीब छह घंटे का कार्यक्रम देश भक्ति के गीतों से सराबोर होगा।

पार्टी के मुताबिक, हमारी कोशिश युवाओं को देश की राजनीति में जड़ कर गई बुराईयों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम सिर्फ एक दिन का ही रखा गया है।

इसके लिए संबंधित एजेंसियों से अनुमति ले ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed