{"_id":"12270f3cbfea6303b3a7c457a99aa5cd","slug":"minister-and-legislators-face-to-face-on-metro-station-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन के नाम पर मंत्री-विधायक आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन के नाम पर मंत्री-विधायक आमने सामने
अखिलेश कुमार/ नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल फेज-तीन में स्टेशनों का नाम बदलने को लेकर खूब मारामारी चल रही है।
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक स्टेशनों का नाम बदलने के लिए सुझाव मिले थे, जिनमें आठ स्टेशनों के मामले में सात विधायक और एक सांसद पैरवी कर रहे थे।
फेज-तीन के चौदह व फेज-दो के चार स्टेशनों के नाम बदलने के मामले में कमेटी की दो बैठकें हुई, लेकिन एक स्टेशन के नाम पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
बताते हैं कि डीपीआर के बाद एक बार स्टेशन का नाम मंत्री के हस्तक्षेप से बदला जा चुका है, जबकि दूसरे विधायक पुराना नाम ही रखवाना चाहते हैं।
पूर्वी दिल्ली में भोलानाथ नगर और ईस्ट आजाद नगर को बांटने वाली सड़क स्वामी दयानंद मार्ग पर मेट्रो का एलिवेटेड निर्माण चल रहा है।
कड़कड़डूमा से शिव विहार के बीच शुरुआती दौर में एक स्टेशन का नाम भोला नाथ नगर (डीपीआर में) रखा गया था।
उस समय गांधी नगर से विधायक और दिल्ली के शहरी विकास मंत्री अरविंदर सिंह की सिफारिश पर इसका नाम बदलकर ईस्ट आजाद नगर कर दिया गया।
शाहदरा क्षेत्र से विधायक डॉ. नरेंद्रनाथ विधायक सिफारिश की गई कि स्टेशन भोलानाथ नगर में बन रहा है तो नाम भी यही होना चाहिए।
स्टेशन की री-नेमिंग कमेटी पहली बैठक में कुछ तय नहीं कर सकी। परिवहन आयुक्त ने एक टीम बनाकर स्टेशन की जगह का निरीक्षण कराया, लेकिन कमेटी एक तरफ मंत्री तो दूसरी तरफ यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन की सिफारिश के आगे कुछ फाइनल नहीं किया जा सका।
जनकपुरी वेस्ट से नोएडा के बोटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर बनने वाले जीके एंक्लेव-एक स्टेशन का नाम बदलवा कर ग्रेटर कैलाश कराने में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा सफल रहे हैं।
विज्ञापन
समिति ने माना है कि एक तरफ जीके-एक व दूसरी तरफ जीके-दो हैं। सांसद संदीप दीक्षित ने इसी कॉरिडोर के स्टेशन जसोला विहार का नाम बदलवाकर जसोला विहार-शाहीन बाग करा लिया है।
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र यादव की सिफारिश पर बादली स्टेशन का नाम बदलकर समयपुर बादली, रविंद्रनाथ बंसल की सिफारिश पर बादली मोड़ का नाम बदलकर शालीमार प्लेस कर दिया है।
हालांकि विधायक श्यामलाल गर्ग शकूरपुर स्टेशन का नाम बदलकर शकूरबस्ती करवाना चाहते थे और हरिशंकर गुप्ता शालीमार बाग स्टेशन का नाम वजीरपुर कराना चाहते थे जिन्हें सफलता नहीं मिली है।
मेट्रोरेल के मैप से हट गया मुकुंदपुर
विधायक मंगतराम सिंघल ने मुकुंदपुर स्टेशन का नाम बदलकर मजलिस पार्क करने की सिफारिश की थी।
तर्क है कि स्टेशन मजलिस पार्क से सिर्फ 500 मीटर दूर है जबकि मुकुंदपुर की दूरी 1.3 किमी है। इसलिए नाम बदलें।
समिति ने फेज-तीन के सबसे लंबे कॉरिडोर के पहले स्टेशन मुकुंदपुर का नाम बदलकर मजलिस पार्क कर दिया है।
अब कॉरिडोर से मुकुंदपुर का नाम हट जाएगा। उसकी जगह मजलिस पार्क से शिवविहार नाम आएगा।
साउथ कैंपस और जामिया मिल्लिया इस्लामिया का नाम मेट्रो से जुड़ा
दिल्ली मेट्रोरेल ने साउथ कैंपस और जामिया मिल्लिया इस्लामिया को मेट्रो स्टेशन के नाम के साथ पहचान देने का फैसला किया है।
सबसे लंबे कॉरिडोर पर बन रहे धौला कुंआ स्टेशन का नाम बदलकर साउथ कैंपस कर दिया गया है।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो में एक स्टेशन का नाम धौला कुंआ है। इसी तरह से जामिया के रजिस्ट्रार की तरफ से जामिया नगर स्टेशन का नाम बदलकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया करने की सिफारिश आई थी जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया है।
हालांकि पूर्वी दिल्ली के भीमराव अंबेडकर कॉलेज प्रशासन गोकलपुरी स्टेशन का नाम बदलवाकर डॉ. भीमराम अंबेडकर कॉलेज करवाना चाहता है जिसे समिति ने मानने से इनकार कर दिया है।
इसके अलावा फेज-थ्री में आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन का नाम बदलकर टी-एक आईजीआई एयरपोर्ट कर दिया है।
नाम में कंफ्यूजन न हो इसलिए नेहरू प्लेस स्टेशन का नाम बदलकर नेहरूएन्क्लेव किया गया है।